{"_id":"5ceffde1bdec220781489ec9","slug":"ministers-will-give-pace-to-investment-project-by-meetings-in-state","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में निवेश प्रोजेक्ट को रफ्तार देने को मंडल स्तरीय बैठकें शुरू करेंगे मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में निवेश प्रोजेक्ट को रफ्तार देने को मंडल स्तरीय बैठकें शुरू करेंगे मंत्री
Thu, 30 May 2019 09:29 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 30 May 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड में लगातार बढ़ रही है शिकायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लंबित निवेश परियोजनाओं की अड़चन दूर करने के लिए मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठकें औद्योगिक विकास मंत्री की अध्यक्षता में होंगी। इसकी शुरुआत सात जून को मेरठ मंडल से हो रही है।
पिछले साल इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं में से 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है। बाकी परियोजनाओं पर काम लंबित हैं। प्रोजेक्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला, मंडल व राज्य स्तर पर उद्योग बंधु की व्यवस्था है।
जिले में डीएम, मंडल में कमिश्नर और राज्य स्तर पर शासन के नामित अधिकारी इसकी अध्यक्षता करते हैं। लेकिन इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू से जुड़े लंबित प्रोजेक्ट को रफ्तार देने के लिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठकें शुरू करने जा रहे हैं।

इसमें संबंधित मंडल के सभी जिलों के डीएम व निवेशक आमंत्रित किए जाएंगे। औद्योगिक विकास विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की पहली बैठक सात जून को मेरठ में 11 बजे से होगी। इसमें जिले व मंडल स्तरीय अधिकारियों के अलावा शासन से विभाग के सचिव व अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु भी शामिल होंगे। आने वाले दिनों में अन्य मंडलों के कार्यक्रम तय होंगे।