फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ministers suggest chief minister about opening the lockdown.

श्रेणियों में बांटकर खोले जाएं बाजार, उद्योग भी शुरू कराएं: मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी को दिए सुझाव

Thu, 30 Apr 2020 02:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अरम उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अरम उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 30 Apr 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
Ministers suggest chief minister about opening the lockdown.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक करके कहा कि अपने गृह जनपद और प्रभार वाले जिलों में कोविड-19 की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जरूरी निर्देश दें।

विज्ञापन


उन्होंने मंत्रियों से लॉकडाउन में ढील को लेकर सुझाव मांगे। अधिकतर मंत्री लॉकडाउन में आंशिक ढील के पक्षधर थे। कुछ ने स्थानीय परिवहन के लिए ऑड-इवन सिस्टम लागू करने और व्यापार को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर अलग-अलग समय खोलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। प्रदेश भर की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए तमाम निर्णय लिए ताकि लॉकडाउन में आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे तमाम व्यवस्थाओं की निगरानी रखें। हालात की समीक्षा करते रहें। उन्होंने मंत्रियों से पूछा कि लॉकडाउन को कैसे खोला जाए। अधिकतर मंत्रियों ने सावधानी बरतते हुए उद्योगों को शुरू करने का सुझाव दिया। कहा कि इससे उद्यमियों ही नहीं, मजदूरों को भी राहत मिलेगी। वहीं, बाजार खोलने को लेकर अलग-अलग सुझाव आए। किसी ने जरूरत की दुकानों को खोलने पर जोर दिया तो किसी ने कहा कि व्यापार को श्रेणियों में बांटकर सुबह 6 से रात नौ बजे तक उन्हें तीन-तीन घंटे के लिए खोला जाए। इससे बाजार में भीड़ कम रहेगी और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकेगा।

एक मंत्री ने वाहनों के लिए ऑड-इवन व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया

स्थानीय परिवहन को सीमित अनुमति देने का मामला उठा। एक मंत्री ने वाहनों के लिए ऑड-इवन व्यवस्था लागू करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे वाहनों की भीड़ नहीं लगेगी। कुछ मंत्रियों ने उन जिलों में ज्यादा ढील देने का सुझाव दिया जहां कोरोना संक्रमण नहीं या बहुत कम है।

अधिकतर मंत्रियों का सुझाव था कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए व्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियों को धीरे-धीरे शुरू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed