फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ministers speak about their plan.

जानें, मंत्री पद मिला तो क्या बोले 'अखिलेश के मंत्री'

Sun, 01 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ministers speak about their plan.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को अपनी मंत्रिपरिषद का अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया। शपथ ग्रहण के तत्काल बाद ‘अमर उजाला’ ने नवनियुक्त व प्रमोट मंत्रियों से उनकी प्राथमिकताओं के बारे में बात की। सबका एक स्वर में कहना था कि वे अपने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी लगन से निभाएंगे। पेश है एक रिपोर्ट :

विज्ञापन


अब हर क्षण यूपी की सेवा मेंलगाऊंगा : रामूवालिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया को प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल करने का फैसला चौंकाने वाला रहा। बकौल रामूवालिया, उन्हें शुक्रवार को मंत्री बनाने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा, मैं जनता को भगवान, अल्लाह और वाहेगुरु मानता हूं। अब एक-एक क्षण यूपी में सेवा में लगाऊंगा। रामूवालिया केंद्र सरकार में खाद्य, श्रम एवं समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं। तब मुलायम रक्षा मंत्री थे।
विज्ञापन


1996 में सपा के सहयोग से ही उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव से 20 साल पुराना साथ है। मैं मूल रूप से पंजाब केमोगा जिले के रामूवाला गांव का रहने वाला हूं। काफी दिनों से गाजियाबाद में रह रहा हूं। मेरा एक-एक क्षण अब यूपी के लिए है। यहीं राजनीतिक सेवा करेंगे। जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, पूरी लगन से निभाएंगे। यह पूछने पर कि क्या वे सपा के सदस्य हैं, रामूवालिया ने कहा, सदस्यता के लिए बात हो गई है। वैसे तो मैं 1996 से ही सपा से जुड़ा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री नहीं, जनता का नौकर बनकर करेंगे काम

Ministers speak about their plan.

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ लेने वाले मदन चौहान का कहना है कि वे मंत्री नहीं, जनता का नौकर बनकर काम करेंगे। जिस विश्वास के साथ उन्हें मंत्री बनाया गया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। गढ़ (हापुड़) से तीसरी बार के विधायक मदन चौहान ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि उन्होंने रुतबे और शोहरत के लिए कभी राजनीति नहीं की।

वे जनता के लिए समर्पित हैं। उनकी प्राथमिकताएं गांव, गरीब, किसान, कमजोर वर्ग के लोगों के हितों का संरक्षण करना है। ये ही सरकार की भी प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा, मैं जनता को कर्तव्य और अधिकार का बोध कराने की लड़ाई लड़ रहा हूं। मेरी कोशिश होगी कि जनता को राहत मिले। मुख्यमंत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा।

सरकार के काम को जनता तक पहुंचाएंगे : ओंकार
राज्यमंत्री बनाए गए बदायूं के ओंकार सिंह यादव ने कहा कि वे सरकार केकाम को जनता के बीच ले जाएंगे ताकि 2017 में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके। सपा सरकार ने जितना काम किया है, उतना किसी अन्य राज्य की सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा, मेरी प्राथमिकताएं वहीं होंगी जो सरकार की प्राथमिकताएं हैं। सहसवान से विधायक ओंकार ने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी विभाग देंगे, उसमें ईमानदारी और लगन से काम करेंगे। जनता के हित में जो भी संभव होगा, करेंगे।

गन्ना किसानों को दिलाएंगे राहत : राधेश्याम

Ministers speak about their plan.

कुशीनगर जिले की हाटा सीट से विधायक राधेश्याम सिंह पहली बार राज्यमंत्री बने हैं। वे 1992 में रामकोला चीनी मिल पर हुए किसान आंदोलन से निकले हुए नेता हैं। तीसरी बार विधायक चुने गए राधेश्याम का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभाएंगे। पूर्वांचल में सर्वाधिक विकास सपा सरकार ने किया है। कुशीनगर जिले में दो-दो तहसीलें बनी हैं। 2017 में विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएंगे और फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। वे कहते हैं कि गन्ना किसानों की बदहाली के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्हें राहत दिलाने की कोशिश की जाएगी।

सभी को साथ लेंकर चलेंगे : सुधीर

राज्यमंत्री बनाए गए सुधीर कुमार रावत का कहना है कि सभी को साथ लेकर गरीब, किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों के हितों के लिए भरसक काम करेंगे। उन्नाव जिले की सफीपुर सीट से दूसरी बार विधायक सुधीर ने बताया कि बीती रात 12.15 बजे उन्हें मंत्री बनाए जाने की सूचना मिली। उसके बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भरोसे पर खरा उतरेंगे।

और उत्साह के साथ करेंगे काम : कमाल

पंचायत राज्यमंत्री से प्रोन्नत होकर कैबिनेट मंत्री बने कमाल अख्तर का कहना है कि पार्टी और सरकार के लिए अब वे और उत्साह के साथ काम करेंगे। साढ़े तीन साल में सरकार के कामकाज का अनुभव साथ है। इसके जरिये मुख्यमंत्री के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने हर क्षेत्र में बड़े काम किए हैं। इन्हें जनता के बीच ले जाने की जरूरत है।

दोबारा भरोसा जताया है, टूटने नहीं दूंगा : पवन

Ministers speak about their plan.

राज्यमंत्री बनाए गए तेजनारायण उर्फ पवन पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है। वे इसे टूटने नहीं देंगे। पांडेय ने कहा कि वे 1998 से सपा और नेताजी से जुड़े हुए हैं। उनके शरीर का आखिरी कतरा मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के लिए समर्पित रहेगा।

सपा सरकार में विकास के ऐतिहासिक काम हुए हैं। इन्हें लेकर जनता के बीच जाएंगे और 2017 में फिर से बहुमत की सरकार बनाएंगे। वर्ष 2012 में उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया था, मगर कुछ कारणों से हटा दिया गया था।

साइकिल का पंक्चर तक बनाया है, अब इलाके का विकास कराऊंगा : बौद्ध
पहली बार राज्यमंत्री बने वंशीधर बौद्ध का कहना है कि उनकी प्राथमिकता अपने बल्हा विधानसभा क्षेत्र में आवागमन की सुविधा सुुनिश्चित कराने की होगी। नेपाल बॉर्डर से सटे उनके क्षेत्र का वही हाल है जो देश में अंडमान निकोबार का।

उन्होंने कहा, मुझे साइकिल से बहुत प्यार है। मैंने साइकिल का पंक्चर तक बनाया है। अब क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र का एक हिस्सा नेपाल से जुड़ा है और दूसरी तरफ 40 किमी तक वन क्षेत्र है। वन क्षेत्र में रात आठ बजे बाद आवागमन नहीं हो पाता। यदि कोई बीमार पड़ जाए तो अस्पताल ले जाना भी संभव नहीं है।

कुछ इलाके ऐसे हैं जहां से जिला मुख्यालय आने-जाने में दो दिन लगते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आवागमन की इस समस्या के समाधान का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed