खनन मंत्री के स्टाफ ने पत्रकारों को पीटा, रिवाल्वर तानी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास पर बृहस्पतिवार दोपहर कवरेज करने गए एक न्यूज चैनल के पत्रकारों का उनके स्टाफ से विवाद हो गया।
खनन मंत्री के स्टाफ ने पत्रकारों से धक्का-मुक्की, मारपीट व गाली-गलौज की और रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उनके स्टाफ ने कैमरे व ओवी वैन तोड़ डाली।
यही नहीं पत्रकारों पर उपद्रव का आरोप लगाते हुए गौतमपल्ली पुलिस को बुलवाकर तहरीर भी दे दी।
पत्रकार भी थाना पहुंचे और प्रार्थनापत्र दिया लेकिन पुलिस ने पीली पर्ची देकर उन्हें टरका दिया।
कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पत्रकारों ने सूचना सचिव नवनीत सहगल और डीजीपी एके जैन से मिलकर एफआईआर दर्ज कराने व दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
डीजीपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।