फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ministers of Uttar Pradesh will visit in districts to prepare for elections.

यूपी: क्षेत्रों में जाकर चुनावी जमीन दुरुस्त करेंगे मंत्री, समस्याओं से सरकार को अवगत कराकर कराएंगे समाधान

Wed, 23 Jun 2021 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Jun 2021 01:42 PM IST
सार

भाजपा ने आगामी चुनाव को लेकर मंत्रियों की भूमिका तय कर दी है। ये सभी क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याओं को जानेंगे और उनका समाधान कराने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
Ministers of Uttar Pradesh will visit in districts to prepare for elections.
भाजपा कार्यालय में हुई बैठक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अपने निर्वाचन क्षेत्रों के साथ प्रभार वाले जिलों में जाकर विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी जमीन मजबूत करेंगे। जनता, संगठन और कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को जानेंगे। इसके बाद सरकार को अवगत कराकर समाधान का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर करीब चार घंटे तक मंत्रियों की बैठक हुई। मंत्रियों ने अपने विभाग की उपलब्धियां बताते हुए चुनाव के मद्देनजर अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन


बैठक में संतोष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में बहुत अच्छा काम किया है, लेकिन सरकार की उपलब्धियों को उतने ही अच्छे तरीके से जनता तक पहुंचाना भी होगा। बैठक में सरकार और संगठन के प्रमुख लोगों ने कहा कि सरकार ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर को भी नियंत्रित करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्य शुरू किए हैं, वहीं विपक्षी दलों के नेता केवल सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर सरकार पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के टीकाकरण अभियान को जिलों में प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे।

थाना-तहसील पर सुनवाई हो

मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने चुनाव के मद्देनजर ऐसी व्यवस्था करने का सुझाव दिया, जिससे कार्यकर्ताओं व पार्टी के जनप्रनिधियों की थाना तहसील पर सुनवाई हो।

मंत्रियों ने दिए सुझाव
मंत्रियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने विभाग के साथ जनता से जुड़े कार्यों के बारे में सुझाव दिए। कुछ मंत्रियों ने अपने विभाग की ऐसी योजनाओं का प्रस्ताव भी दिया है, जिन्हें लागू करने से चुनाव में फायदा हो सकता है।

सभी को साधने की कोशिश
भाजपा ने चुनावी रणनीति तैयार करने के लिए आयोजित मंत्रियों की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, विनय कटियार, रमापतिराम को भी आमंत्रित किया गया था। उत्तर प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी हरीश द्विवेदी, विनोद सोनकर, रेखा वर्मा को भी आमंत्रित किया गया।

जितिन और शर्मा की मौजूदगी ने चौंकाया

मंत्रियों के साथ हुई बैठक में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा और हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद की मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। मंत्रियों में चर्चा रही कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। केंद्रीय नेतृत्व दोनों को चुनाव से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है।

योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि चार लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा सहित सभी विभागों में तबादलों में पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed