फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ministers and MLA should serve people says Mulayam Singh Yadav.

मौज मस्ती छोड़ जनसेवा करें मंत्री-विधायक: मुलायम

Sat, 02 Jan 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ministers and MLA should serve people says Mulayam Singh Yadav.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर मंत्रियों व विधायकों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वे सरकार को अपनी मानकर जनता की समस्याएं हल करने के बजाय मौज-मस्ती में लगे हैं। जबकि, असल में सरकार तो जनता की है।

विज्ञापन


उन्होंने हिदायत भरे लहजे में कहा कि विधायक, मंत्री और जिलाध्यक्ष जनता के संपर्क में रहें व उनकी समस्याओं को हल करने में दिलचस्पी दिखाएं। सपा सुप्रीमो शुक्रवार को मुख्यालय में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पहले उन्होंने सभी को नए साल की बधाई दी, फिर वर्ष 2017 के चुनावों में भारी बहुमत के साथ  समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यह नया वर्ष समाजवादी परिवार व सरकार के लिए ऐतिहासिक है। इस साल चुनाव जैसे हालात हैं और फरवरी-मार्च से चुनावी सरगर्मी शुरू हो जाएगी।

वैसे तो समाजवादी सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं और जनहित की तमाम योजनाएं भी लागू की हैं, लेकिन जरूरत इस बात की है कि कार्यकर्ता जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें, गरीबों की मदद करें व  बीमार का इलाज कराएं। अगर जरूरत पड़ी तो गंभीर रोगियों का लखनऊ, सैफई व दिल्ली तक में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री-विधायक समझते हैं कि ये उनकी सरकार है

Ministers and MLA should serve people says Mulayam Singh Yadav.

इस मौके पर थोड़ा तंज कसते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि मंत्री व विधायक समझने लगे हैं कि सरकार तो उनकी है, इसलिए वे जनता की समस्याओं में दिलचस्पी नहीं लेकर मौज-मस्ती कर रहे हैं।

उन्होंने विधायक, मंत्रियों के साथ ही जिलाध्यक्षों से कहा कि वे लोगों की दिक्कतें दूर करने में रुचि लें। दरअसल, सरकार तो जनता की और उसके  लिए है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों को भी सराहा। इस मौके पर कलाकारों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

दो घंटे जरूर पढ़ें कार्यकर्ता

इससे पूर्व, वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रतिदिन न्यूनतम दो घंटे पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे ही कार्यकर्ता आगे बढ़ते हैं जो पढ़ाई करते हैं।

इससे उनका ज्ञान बढ़ेगा और नौकरियों में उनकी भर्ती भी आसान होगी। इस मौके पर मंत्री अहमद हसन, बलवंत सिंह रामूवालिया, डॉ. मधु गुप्ता, एसआरएस यादव, दीपक मिश्र, अरुण कुमार, विजय यादव, मो. एबाद, अरविंद विद्रोही, धीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed