{"_id":"58a3ee524f1c1bbd72d84841","slug":"minister-waseem-ahamad-s-account-hack","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री का अकाउंट हैक, अखिलेश के खिलाफ डाले आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राज्यमंत्री का अकाउंट हैक, अखिलेश के खिलाफ डाले आपत्तिजनक पोस्ट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 16 Feb 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री वसीम अहमद का फेसबुक अकाउंट पिछले दिनों हैक कर लिया गया। हैकर ने उनके अकाउंट से कई आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिए। मंत्री ने साइबर सेल से कहकर अपना फेसबुक अकाउंट बंद करा दिया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ के गोपालपुर से सपा विधायक व बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री वसीम अहमद ने बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट करीब 20 दिन पहले हैक हो गया था।
विज्ञापन
हैकर ने उनके फेसबुक अकाउंट से प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और गोपालपुर से सपा प्रत्याशी के खिलाफ कई आपत्तिजनक पोस्ट किए। चार-पांच दिन पहले परिचितों के बताने पर राज्यमंत्री ने देखा तो उनकी फेसबुक वॉल पर राज्य सरकार और गोपालपुर के सपा प्रत्याशी के खिलाफ कई आपत्तिजनक कमेंट्स थे।
विज्ञापन
इस पर राज्यमंत्री ने अकाउंट बंद कराने और अज्ञात हैकर के खिलाफ कार्रवाई के लिए साइबर सेल को शिकायती पत्र भेजा। सीओ हजरतगंज अवनीश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अकाउंट बंद करवा दिया गया है। साइबर टीम हैकर की आईडी की पड़ताल में जुटी है।
गोपालपुर से कट गया है वसीम का टिकट
डेमो पिक
वसीम अहमद पिछले विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की गोपालपुर सीट से सपा के टिकट पर जीते थे। क्षेत्र में अच्छा दखल और लोकप्रियता के कारण मुख्यमंत्री ने उन्हें महत्वपूर्ण विभाग का राज्यमंत्री बनाया, लेकिन इस बार उनका टिकट काट दिया गया।
इसके विरोध में समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। उनकी जगह प्रत्याशी बनाए गए शख्स के पुतले भी जलाए। समर्थकों के अनुसार इसी विरोध-प्रदर्शन का फायदा उठाकर किसी हैकर ने राज्यमंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया।
इसके विरोध में समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। उनकी जगह प्रत्याशी बनाए गए शख्स के पुतले भी जलाए। समर्थकों के अनुसार इसी विरोध-प्रदर्शन का फायदा उठाकर किसी हैकर ने राज्यमंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया।