{"_id":"5b8aa22d42c792465f7d0024","slug":"minister-shiv-pratap-shukla-comment-on-rahul-gandhi-in-amethi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय वित्त मंत्री ने बोला राहुल पर हमला, कहा- नहीं है पीएम की गरिमा का ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय वित्त मंत्री ने बोला राहुल पर हमला, कहा- नहीं है पीएम की गरिमा का ख्याल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Sep 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के गढ़ में आकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने बिना नाम लिए अमेठी सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम लोग राजनीति में बदले की भावना से काम नहीं करते। हम शब्दों को कभी लांछन के रूप में प्रयुक्त नहीं करते।
विज्ञापन
संसद में पहली बार मजाक होते हुए देखा। बड़ा अच्छा लगा कि विपक्ष का कोई नेता प्रधानमंत्री से गले लगने आया, लेकिन जिस प्रकार कहा उठो-उठो, वह न तो उनकी और न ही प्रधानमंत्री की गरिमा के अनुरूप था।
विज्ञापन
फिर भी पीएम ने उठकर उनकी पीठ थपथाई, हाथ मिलाया। इतना ही नहीं, फिर अपने खेमे में जाकर अपने मित्रों को आंख मारकर दिखाया कि मैने क्या कर दिया। ऐसे बताया, जैसे जग जीत लिया हो। यह स्वच्छ राजनीति के लिए ठीक नहीं था।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शनिवार को शहर के घंटाघर स्थित प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक के शुभारंभ के दौरान आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने विपक्षी दलों को आडे़ हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग जनधन खाते पर आवाज उठाते थे। उन्हें बताना चाहता हूं कि आज देश में खुले जनधन खाते में 76 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। यही 76 हजार करोड़ रुपये उन लोगों को मुंह चिढ़ाने का काम कर रहे हैं, जो इस पर आवाज उठाकर भाजपा को कठघरे में खड़ा कर रहे थे।
मौजूदा केंद्र सरकार देश का विकास करा रही है। गरीबों को राशन देने के साथ ही किसानों को उनकी फसल का उचित लाभ दिलाने के लिए फसल की लागत को डेढ़ गुना कर दिया।
गरीब महिलाओं को रोटी बनाने में चूल्हा न फूंकने पड़े, इसके लिए मुफ्त गैस सिलेंडर दिलाए गए। इसके अलावा कई अन्य कार्य किए गए, जिससे जनता लाभान्वित हो रही है।
योजना का लाभ उठाएं शिवपाल
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने पर केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री ने कहा कि शिवपाल इंडिया पोस्ट पैमेंट्स बैंक योजना का लाभ उठाएं। देश में डीजल-पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोतरी, डालर के मुकाबले रुपये में आई गिरावट समेत अन्य कई सवाल केंद्रीय मंत्री से किया गया, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं दिया। बस इतना कहा कि जो कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हैं, उसी पर बोलेंगे।
मंत्री ने माना, रायबरेली-अमेठी में दस्तक कम
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्रीने माना कि रायबरेली और अमेठी में भाजपा की दस्तक कम है। इसे ताकतवर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से जब केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली राज्यसभा सांसद चुने गए तो उन्होंने संगठन से पूछा था कि कौन सा जिला गोद लेना है। रायबरेली और अमेठी में पार्टी की दस्तक कम है, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी में पार्टी जीत तो नहीं पाई, लेकिन स्मृति ईरानी वहां पर मजबूती के साथ खड़ी रहीं। मंत्री ने कहा कि जेटली की सांसद निधि यहां के विकास में खर्च की जाएगी। यह धन उन इलाकों में खर्च गोगा, जहां विकास की बहुत जरूरत है।