फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minister Sanjay Nishad said in Legislative Counci they should also praise good works of government

विधान परिषद की कार्यवाही: मंत्री संजय निषाद ने विपक्ष को घेरा, बोले- सरकार के अच्छे कामों की तारीफ भी करे

Sat, 22 Feb 2025 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Feb 2025 12:14 PM IST
सार

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सीएम योगी ने न केवल किले का वैभव लौटाया बल्कि निषादराज की 56 फीट ऊंची प्रतिमा भी बनवाई। महाकुंभ में हुए हादसे को दुखद करार देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो डालकर महाकुंभ को बदनाम किया गया। जिस तरह अदालत ने अयोध्या का शांतिपूर्ण हल निकाला, वैसे ही काशी और मथुरा का हल भी जल्द निकाला जाए।

विज्ञापन
Minister Sanjay Nishad said in Legislative Counci they should also praise good works of government
मंत्री डॉ. संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में विधान परिषद में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार के कामकाज की तुलना काबिले-तारीफ है। महाकुंभ को अबतक का सबसे सफल आयोजन करार देते हुए कहा कि विपक्ष को सरकार के अच्छे कामों की तारीफ भी करनी चाहिए।

विज्ञापन


गंगापुत्र के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने रोडवेज, रेलवे और हवाई सेवाएं शानदार करने के बाद वाटरवेज की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई धर्म नहीं, जिनके अनुयायी ने प्रयागराज महाकुंभ में स्नान नहीं किया होगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें एक वर्ग विशेष पर ही जोर देती थीं और प्रयागराज में निषादराज किले का जीर्णोद्धार नहीं कराया।

विज्ञापन

कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने के आरोप पर हंगामा

सदन में एमएलसी संतोष सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बाबा साहब आंबेडकर के नाम पर था, जिसे सपा सरकार में बदल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा साहब की मूर्ति तोड़ी गई और आज सपा बाबा साहब का नाम ले रही है। उन्होंने कहा कि संभल दंगे के आरोपियों पर से सपा सरकार में मुकदमे वापस ले लिए गए। इस पर सपा एमएलसी जास्मीन अंसारी और आशुतोष सिन्हा भड़क गए।

20 साल में नहीं खुला पशु चिकित्सालय

विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान एमएलसी विच्छे लाल राम ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने अपने क्षेत्र के करीब गहरा स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वर्ष 2005 में गंगा विकास विभाग गोरखपुर ने 30 लाख रुपये से अस्पताल बनाया था। लेकिन 20 साल बाद भी अस्पताल शुरु नहीं हो सका। 

उन्होंने बताया कि भवन जर्जर हो चुका है। खिड़की-दरवाजे गायब हो चुके हैं, लेकिन कागजों में 10 डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। इन सभी को वेतन भी मिल रहा है। एमएलसी ने बताया कि इस संबंध में गोरखपुर में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से मिले तो जवाब मिला कि आजतक भवन हैंडओवर नहीं किया गया। 

दूसरी तरफ गंगा विकास विभाग का कहना है कि अस्पताल की इमारत हैंडओवर की जा चुकी है। उन्होंने मांग की कि दोनों ही विभागों की जांच कराई जाए कि झूठ कौन बोल रहा है। जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

शिक्षा और शिक्षक हितों को करें शामिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, राजबहादुर चंदेल ने शिक्षा और शिक्षक हितों से जुड़ी चीजों को शामिल करने का सुझाव दिया। ध्रुव त्रिपाठी ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने, उनको चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, विद्यालयों में प्रबंधकों के शोषण पर रोक लगाने, तीन मंडलों में माध्यमिक के कार्यालय खोलने की मांग उठाई। 

वहीं राजबहादुर चंदेल ने वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय देने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने, व्यावसायिक शिक्षकों को नियमित करने, बचे हुए तदर्थ शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने का मुद्दा उठाया।

किसान के बेटे-पोते को कृषक दुर्घटना बीमा का मिले लाभ

विधान परिषद में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए रालोद के एमएलसी योगेश चौधरी ने कहा कि नियमानुसार किसान को ही किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलता है। जबकि किसान के साथ उसका अधिकतर काम बेटे-पोते करते हैं। कई बार वह इसमें दुर्घटना का शिकार होते हैं, लेकिन उनको किसान न मानते हुए कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ नहीं मिलता है। इनको भी उसमें शामिल किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed