फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister requsted people to pay pending electric bill

मंत्री की बकायेदारों की चौखट पर दस्तक वसूला बिजली बिल

Wed, 04 Nov 2020 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
minister requsted people to pay pending electric bill
साइकिल से जानकीपुरम व अहिबरनपुर उपकेंद्र के निरीक्षण के बाद बकाया बिल वसूलने निकले श्रीकांत शर्मा
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को साइकिल से जानकीपुरम और अहिबरनपुर उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद बकाया बिजली बिल वसूलने बकायेदारों की चौखट पर पहुंच गए। दरवाजे पर मंत्री को देख बकायेदार हैरान रह गए। मंत्री ने दो इलाकों में पहुंच 11 लोगों ने बकाया बिजली बिल जमा कराया।
ऊर्जा मंत्री पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इन दिनों साइकिल से ही निरीक्षण पर निकल रहे हैं। मंगलवार दोपहर सबसे पहले करीब 1:00 बजे वह जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 6 स्थित उपकेंद्र और रहीम नगर अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। वहां उपकेंद्र के कंट्रोल रूम से लेकर यार्ड तक और खंडी कार्यालय से लेकर आसपास का मौका मुआयना किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी संदीप गुप्ता और ऊर्जा मंत्री साइकिल से ही अन्य कर्मचारियों के साथ बकायेदारों के घर दस्तक देने पहुंचे। उन्होंने पांच बकायेदारों से बिजली बिल जमा करने का अनुरोध किया और उनकी बिजली संबंधी समस्या भी पूछी। इसके बाद ऊर्जा मंत्री दोपहर 2:00 बजे अहिबरनपुर उपकेंद्र पहुंचे। उपखंड अधिकारी लेखराज सिंह से लाइन हानियों से लेकर बिजली खपत तक का विवरण पूछा। सबसे अधिक लाइन हानियों वाले फीडर का नाम त्रिवेणी नगर बताया गया। इस पर ऊर्जा मंत्री प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार, मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़, सर्किल अफसर बीके चौधरी के साथ त्रिवेणी नगर पहुंच गए। वहां छह लोगों से बिजली बिल जमा कराया। इस दौरान मंत्री सरला रानी दीक्षित के घर पर लोगों से बिजली संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाओ और पैसा मांगो...
ऊर्जा मंत्री ने अहिबरनपुर उपकेंद्र पर अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि बकाया बिजली बिल पर कनेक्शन काटने के बजाय बकायेदारों के घर पहुंच कर दरवाजा खटखटाओ और उससे बिल का पैसा मांगो। आप उनके घर रोज पहुंचेंगे तो उन्हें बिल जमा करना ही पड़ेगा। इससे ही पावर कॉर्पोरेशन 90 हजार करोड़ के घाटे से उबर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन से वसूला बिजली बिल
उपभोक्ता रकम
रामनरेश 19050
सुषमा अग्रवाल 31570
सरला रानी दीक्षित 60207
फैजी हुसैन 24793
सुभाष कुमार गुप्ता 32357
अशोक 48534
उत्तम मिश्रा 145004
शीला देवी 53822
गंगाराम गौतम 33733
विजय नारायण तिवारी 12988
एस के गुप्ता 11629
नोट : ऊपर से छह उपभोक्ता त्रिवेणी नगर और पांच जानकीपुरम के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed