फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister relatives get chance in mlc election

यूपीः एमएलसी में मंत्रियों और विधायकों के रिश्तेदारों को मिला मौका

Wed, 03 Feb 2016 02:54 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
minister relatives get chance in mlc election

विधान परिषद चुनाव के लिए जारी 31 प्रत्याशियों की सूची में मंत्रियों, विधायकों के संबंधियों को मौका मिला है। सपा ने एटा-मथुरा-मैनपुरी सीट से अरविंद प्रताप सिंह यादव को टिकट दिया है।

विज्ञापन


करहल के ब्लाक प्रमुख रह चुके अरविंद, सपा महासचिव रामगोपाल यादव के भांजे हैं। पशुधन मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृजकिशोर सिंह उर्फ डिंपल सिंह को बस्ती-सिद्धार्थनगर और रेशम एवं वस्त्र उद्योग मंत्री मंत्री महबूब अली के बेटे परवेज अली को मुरादाबाद-बिजनौर से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


दोनों युवा नेता हैं। बृजकिशोर बस्ती लोकसभा सीट से पिछला चुनाव हार गए थे। पीलीभीत- शाहजहांपुर पर कटरा के विधायक राजेश यादव के भाई अमित यादव चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में प्रत्याशी बनाए गए अमीर चंद पटेल पहले बसपा में रह चुके हैं। देवरिया से कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, फैजाबाद सीट से अंबेडकर नगर के जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, बहराइच से मो. इमलाख खां चुनाव लड़ेंगे।

लखीमपुर खीरी सीट से पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव को टिकट दिया गया है। हरदोई सीट से सांसद नरेश अग्रवाल के नजदीकी मिस्बाहुद्दीन उम्मीदवार हैं।

बुंदेलखंड में गायत्री की राय को तरजीह

minister relatives get chance in mlc election

बुंदेलखंड से प्रत्याशी तय करने में खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की राय को तरजीह दी गई है। बांदा हमीरपुर में खनन व्यवसायी रमेश मिश्र और झांसी-जालौन-ललितपुर में रमा निरंजन को उम्मीदवार बनाया गया है।

बुंदेलखंड से सटी कानपुर, फतेहपुर सीट पर कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष कल्लू यादव किस्मत आजमाएंगे। इटावा के राकेश
यादव को मेरठ-गाजियाबाद सीट से टिकट

सपा ने मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट से पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। 2012 में चरथावल से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

मेरठ-गाजियाबाद से प्रत्याशी बनाए गए राकेश यादव मूलत: इटावा के रहने वाले हैं। वह नोएडा में रहते हैं। जीडीए बोर्ड के सदस्य रह चुके राकेश इस समय ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सलाहकार हैं।

पूर्व शिक्षा निदेशक भी राजनीति के दंगल में कूदे

minister relatives get chance in mlc election

माध्यमिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त निदेशक वासुदेव यादव भी राजनीति के दंगल में कूद गए हैं। सपा ने उन्हें इलाहाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है।

नरेंद्र भाटी को बुलंदशहर से टिकट: सपा ने पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक के साथ ही पूर्व में चुनाव हारने वालों को भी मौका दिया है। गोरखपुर-महाराजगंज सीट पर पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

सपा ने बुलंदशहर सीट पर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी को टिकट दिया है। वह लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

गोंडा सीट से पूर्व एमएलसी और मौजूदा जिलाध्यक्ष महफूज खां प्रत्याशी होंगे। प्रतापगढ़ में निवर्तमान एमएलसी और मंत्री रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के नजदीकी अक्षय प्रताप सिंह और सुल्तानपुर सीट से तीन बार एमएलसी रहे शैलेंद्र प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।

सपा ने जौनपुर में दो बार विधान परिषद सदस्य रहे लल्लन प्रसाद यादव पर भरोसा जताया है। हाथरस जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हारने वाली ओमवती यादव को अलीगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed