फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister ramapati shastri inspected the model pre-examination training center

छात्राओं ने सुनाई अपनी पीड़ा, योगी के मंत्री ने दिए उचित कार्रवाई के निर्देश

Fri, 06 Apr 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Apr 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
minister ramapati shastri inspected the model pre-examination training center
समाज कल्याण मंत्री को अपनी समस्याएं बताती छात्राएं - फोटो : amarujala
‘मंत्रीजी, पास में ही सामुदायिक केंद्र है, जहां होने वाले समारोह में देर रात तक बैंड-बाजा बजता रहता है। इसके कारण हम पढ़ नहीं पाते, इसे बंद करवा दीजिए।’ आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने अपनी यह पीड़ा समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री को सुनाई।
विज्ञापन


मंत्री वहां निरीक्षण को पहुंचे थे। छात्राओं की समस्या सुनने के बाद समाज कल्याण मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि कि अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रतिभावान छात्रों को आईएएस और पीसीएस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदेश में 7 प्रशिक्षण केंद्र (कोचिंग सेंटर) चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन केंद्रों पर तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान खाने की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। साथ ही साफ-सफाई रखने के निर्देश भी दिए। आदर्श पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र का हैंडपंप खराब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने खाने की गुणवत्ता भी परखी। मिली खामियों को उन्होंने जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। शास्त्री ने बताया कि वर्ष 2009 से केंद्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिला अभ्यार्थियों के साथ-साथ अन्य पिछड़ी जाति की महिला अभ्यार्थियों को भी कोचिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इन वर्गों के छह लाख रुपये सालाना तक आमदनी वाले परिवारों के विद्यार्थी योजना का लाभ ले सकते हैं। यहां बता दें कि यहां छात्रों को पांच महीने कोचिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed