फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   minister involved in sting

स्टिंग दिखाने वाला चैनल या मंत्री, एक का नपना तय!

Fri, 20 Sep 2013 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Fri, 20 Sep 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
minister involved in sting

मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर एक निजी टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन की जांच विधानसभा की सर्वदलीय समिति करेगी।

विज्ञापन


जांच में निजी टीवी चैनल द्वारा दिखाए गए फुटेज एवं अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।

तय हुआ है कि दोषी पाए जाने पर मंत्री के खिलाफ कार्रवाई होगी अन्यथा चैनल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय समिति का गठन करेंगे।

दंगे को लेकर एक खबरिया चैनल द्वारा दिखाए गए स्टिंग ऑपरेशन में सरकार के एक कद्दावर मंत्री का नाम आने के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।

इस स्टिंग को लेकर विपक्ष खास तौर पर भाजपा सरकार के प्रति हमलावर हो गया है। इस स्टिंग की सच्चाई का पता लगाने के लिए विधानसभा में बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सदन की सर्वदलीय समिति के गठन का प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया।
विज्ञापन


सर्वदलीय समिति यह देखेगी कि चैनल द्वारा दिखाए गए फुटेज में किसी तरह की काट-छांट तो नहीं की गई है। फुटेज संपादित हैं या असंपादित।

इसके साथ ही स्टिंग में किए गए दावे के अनुसार मंत्री की भूमिका की भी जांच की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडी का परीक्षण जारी
सरकार भी स्टिंग ऑपरेशन का सच जानने में जुटी है। शासन स्तर से आइजी मेरठ को स्टिंग की सीडी का परीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी कार्यालय में भी इस सीडी का परीक्षण हो रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के लिए स्टिंग गले की हड्डी बन गया है।

गौरतलब है कि इस मामले की कहानी बयां करने पर एसओ भोपा को समरपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed