फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Minisrter of Modi says for early election in UP.

अखिलेश के भविष्य पर क्या बोले मोदी के मंत्री?

Mon, 29 Dec 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Mon, 29 Dec 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
Minisrter of Modi says for early election in UP.

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री रामशंकर कठेरिया ने सूबे में जल्द विधानसभा चुनाव की बात कह कर प्रदेश सरकार के भविष्य पर सवाल उठा दिया। कहा कि जल्द ही सूबे में विधानसभा चुनाव होंगे।

विज्ञापन


अमेठी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें एहसास ही नहीं हो रहा कि यह वही संसदीय क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व राहुल गांधी करते हैं। वे रविवार को अमेठी में भाजपा के सदस्यता अभियान में मसाला व्यवसायी राजेश अग्रहरि को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी संबोधित करते हुए  सपा, बसपा तथा कांग्रेस की नीतियों की जमकर आलोचना की।

शहर के मसाला व्यवसायी की फैक्ट्री पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री ने कहा कि अमेठी में गांधी परिवार के वर्चस्व का खात्मा हो रहा है। उन्होंने अमेठी की बदहाली पर तंज कसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी गांधी परिवार की नहीं मोदी परिवार की हो गई

Minisrter of Modi says for early election in UP.

कठेरिया के अनुसार, उन्हें एहसास ही नहीं हो रहा कि यह वही अमेठी संसदीय क्षेत्र है जिसकी नुमाइंदगी राहुल गांधी करते हैं। उन्होंने कहा कि भीड़ देखकर लगता है कि अब अमेठी गांधी परिवार की नहीं बल्कि मोदी परिवार की हो गई है।

जल्द ही प्रदेश में आम चुनाव होने की बात कहकर उन्होंने प्रदेश सरकार के भविष्य पर सवाल उठा दिया। कहा कि सपा तथा बसपा सरकार के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद सभी घोटालेबाज मंत्री जेल जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं के विपरीत आचरण करने वाले राजनीतिक दलों का वही हश्र होगा जो पूरे देश में कांग्रेस का हो रहा है। कहा कि सपा के लोग इंजीनियर यादव सिंह को बचाने में लगे हैं।

दावा किया कि यादव सिंह की जांच सही तरीके से हो जाए तो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, उनके भाई आनंद के साथ सपा सरकार के कई मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

भाजपा ने उठाए ये बड़े सवाल

Minisrter of Modi says for early election in UP.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि प्रदेश सरकार मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश क्यों नहीं कर रही है। मेरठ में दो सिपाहियों व फर्रूखाबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में उन्होंने प्रदेश सरकार को घेरा।

प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव,  नीतीश कुमार, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद ओमप्रकाश के गठजोड़ का मजाक उड़ाया।

कहा कि खनन घोटाला, चेकडैम, नोएडा अथॉरिटी घोटाले की जांच प्रदेश सरकार सीबीआई से क्यों नहीं करा रही। समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।

इसके पहले कार्यक्रम को पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र, तेजभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, रवींद्र सिंह, राजेश अग्रहरि, कानुपर से विधायक सलिल बिश्नोई, सदाशिव पांडेय, राघवेंद्र सिंह, सुधांशु शुक्ल, अनिल शुक्ल, सौरभ पांडेय ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed