फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mime performance alongside a rally on Sign Language Day.

Lucknow News: सांकेतिक भाषा दिवस पर रैली के साथ मूक अभिनय

Thu, 24 Sep 2026 02:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mime performance alongside a rally on Sign Language Day.
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर जागरूकता रैली और मूक अभिनय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सांकेतिक भाषा के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा संकाय के श्रवण बाधितार्थ विभाग ने आयोजित किया। इसके तहत सुबह प्रशासनिक भवन से बुद्धेश्वर चौराहा तक एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आम नागरिकों को सांकेतिक भाषा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बधिर विद्यार्थियों ने एक मूक अभिनय प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से बधिर समुदाय के जीवन और समान अवसर की आवश्यकता को दर्शाया गया। अधिष्ठाता शैक्षणिक वीके सिंह ने कहा कि सांकेतिक भाषा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे सभी कर्मचारियों को सीखना चाहिए। कार्यक्रम में कई शिक्षक, दुभाषिये और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed