फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Milkipur Bypoll: Voting continue, SP made serious allegations.

मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा ने कई बूथों पर ईवीएम खराब होने और वोट करने से रोकने का लगाया आरोप

Wed, 05 Feb 2025 09:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Feb 2025 09:46 AM IST
सार

मिल्कीपुर उपचुनाव में सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सपा ने कई बूथों पर ईवीएम खराब होने और सपा एजेंटों से बदसलूकी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Milkipur Bypoll: Voting continue, SP made serious allegations.
मिल्कीपुर सीट पर मतदान जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं। सुबह नौ बजे तक दो घंटे में करीब 13 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस दौरान सपा ने कई बूथों पर ईवीएम खराब होने, सपा के बूथ एजेंट से बदसलूकी करने और मतदान से रोकने का आरोप लगाया है और इसकी जानकारी एक्स पर भी दी है।

सपा ने एक्स पर कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा के बूथ संख्या 52 एवं 61 पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदान प्रभावित हो रहा है।

वहीं, यह भी कहा कि बूथ संख्या 43, 44, 45  और 46 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा समाजवादी पार्टी की एजेंट को पोलिंग स्टेशन के बाहर निकाला गया। टिंडौली ग्राम सभा के बूथ संख्या 146 पर ईवीएम खराब होने की सूचना, बूथ संख्या 106, 107 ,108 पर सपा के बूथ एजेंट को भगाया गया। मतदान करने से भी रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed