{"_id":"678ba2cea2c569c89e01d44f","slug":"milkipur-by-election-sangh-exerted-strength-from-behind-the-scenes-this-is-how-the-strategy-to-win-the-elec-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्कीपुर उपचुनाव: पर्दे के पीछे से संघ ने झोंकी ताकत, इस तरह से बन रही है चुनाव जिताने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्कीपुर उपचुनाव: पर्दे के पीछे से संघ ने झोंकी ताकत, इस तरह से बन रही है चुनाव जिताने की रणनीति
Sat, 18 Jan 2025 06:17 PM IST
रोहित मिश्र
नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 18 Jan 2025 06:17 PM IST
सार
Milkipur by-election: मिल्कीपुर का उपचुनाव करीब आने के साथ सपा और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनता जा रहा है। इस चुनावों में जीत के लिए भाजपा के साथ आरएसएस भी ताकत झोंक रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी और मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिल्कीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। परदे के पीछे रहकर संघ भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुट गया है। इसके लिए संघ ने 300 स्वयंसेवकों की टीम मिल्कीपुर में उतार दी है। ये स्वयंसेवक मतदाताओं के बीच रहकर जीत की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने शुक्रवार को एक बैठक भी की। बैठक में मिल्कीपुर के मतदाताओं की नब्ज टटोलने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम लगाई गई। छोटी-छोटी बैठकें लगातार की जा रही हैं। यही नहीं चाय-पान की दुकानों पर होनी वाली चर्चाओं पर भी स्वयंसेवक नजर रख रहे हैं। भाजपा के पक्ष में कौन माहौल बना रहा है, और किस तरह से माहौल खराब किया जा रहा इस पर भी नजर है।
विज्ञापन
इसके बाद डैमेज कंट्रोल का प्लान तैयार होगा। संघ के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी इस दौरान कर रहे हैं। मतदाताओं को यह बताने की कोशिश हो रही है कि भाजपा सरकार में निचले पायदान तक के लोगों के विकास का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने के लिए संगठन पहले से ही लगा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाल रखी है। चुनाव घोषणा से ठीक पहले ही मुख्यमंत्री के तीन दौरे हो चुके हैं। भाजपा सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों ने मिल्कीपुर में कैंप किया हुआ है। अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी कमान संभाल रखी है। संघ ने प्रमुख जिम्मेदारी नकारात्मक माहौल को सकारात्मक करने की है। इसके लिए 300 स्वयंसेवकों को मिल्कीपुर में उतारा गया है।