फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Migrant laborers complete 1100 km by cycle reach Lucknow from Jammu

साइकिल से 1100 किमी का सफर किया पूरा, जम्मू से पहुंचे लखनऊ

Sun, 24 May 2020 11:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 May 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborers complete 1100 km by cycle reach Lucknow from Jammu
migrant people - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन में जम्मू कश्मीर में काम-धंधा चौपट हुआ तो मजदूरों ने घर की राह पकड़ ली। 13 साइकिलों पर 19 लोग बिहार को निकले। चार दिन और रात के सफर के बाद लगभग 1100 किमी की दूरी तय कर शुक्रवार देर रात 1.30 बजे लखनऊ के आगरा एक्सप्रेस पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां परिवहन निगम की टीम ने इन्हें बस से बिहार बॉर्डर तक भेजने के साथ खान-पान का इंतजाम किया। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि नोडल इंचार्ज रूपेश कुमार और उनकी टीम के एसपी सोनकर, वसीम सिद्दीकी, रौनक पल, अनिल भट्ट, मो. हलीम ने इन मजदूरों को बस में बैठाया।
विज्ञापन


दिक्कतें कम नहीं हो रहीं: लखनऊ के चारबाग में शनिवार को 30 से अधिक स्पेशल ट्रेनों से सात हजार मजदूर पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग भी तार-तार हो गई। खाने की भी मुश्किलें आईं। ट्रेनें भी लेट हैं। शनिवार को जो ट्रेनें चारबाग पहुंचीं, उन्हें शुक्रवार को आना था। शनिवार की तीनों ट्रेन नहीं पहुंचीं ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed