फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Middlemen involved in the assault on an EMT have come under the police radar and have since been sent to jail.

Lucknow News: ईएमटी की पिटाई के मामले में पुलिस के रडार पर आए पहले जेल भेजे गए दलाल

Tue, 20 Oct 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Middlemen involved in the assault on an EMT have come under the police radar and have since been sent to jail.
लोहिया संस्थान के बाहर हुई थी मारपीट।
लखनऊ। लोहिया संस्थान में सरकारी एंबुलेंस के चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) की पिटाई के मामले में पुलिस ने दलालों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस मरीजों की शिफ्टिंग में दलाली के आरोप में चार साल पहले जेल भेजे जा चुके लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं, प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बुलाने के बावजूद एंबुलेंसकर्मी सोमवार को पुलिस के पास नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी शिव रतन को दिल की गंभीर बीमारी थी। स्थानीय डॉक्टरों की सलाह पर परिजन शनिवार सुबह करीब छह बजे 108 एंबुलेंस से उन्हें केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी पहुंचे, लेकिन बेड नहीं मिला। इसके बाद एंबुलेंस चालक मरीज को लेकर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी पहुंचा। परिजन भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर रहे थे, तभी ईएमटी जितेंद्र शर्मा के सीयूजी नंबर पर फोन आया। फोन करने वाले ने मरीज की जानकारी मांगी और उसे बाहर लाने को कहा। जितेंद्र ने जानकारी देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद तीन दलाल एंबुलेंस के पास पहुंचे और जितेंद्र की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। उनकी आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। ईएमटी ने पुलिस को तहरीर देकर मरीजों की शिफ्टिंग करने वाले गिरोह पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया संस्थान प्रशासन ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। लोहिया चौकी इंचार्ज विश्वदीपक के मुताबिक, पीड़ित पक्ष को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सोमवार को बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed