{"_id":"46492119c2cfb739c34bc1ef431119ef","slug":"microsoft-training-center-in-lucknow-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रोसॉफ्ट के ट्रेनिंग सेंटर में लीजिए जनवरी से ट्रेनिंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइक्रोसॉफ्ट के ट्रेनिंग सेंटर में लीजिए जनवरी से ट्रेनिंग!
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) की जानी-मानी कम्पनी माइक्रोसॉफ्ट लखनऊ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने जा रही है।
विज्ञापन
यह केंद्र सीतापुर रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी परिसर में खुलेगा। इसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी अगले महीने गौतम बुद्घ प्राविधिक विश्वविद्यालय के साथ एक करार भी करने जा रही है।
सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी से प्रदेश के युवाओं को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण लखनऊ में ही मिलने लग जाएगा।
माइक्रोसॉफ्ट के अधिकारियों ने पिछले दिनों विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रमुख सचिव डॉ. हरशरण दास से मुलाकात की। कम्पनी के अधिकारियों ने सेंटर को लेकर अपनी भावी योजना से प्रमुख सचिव को रूबरू कराया।
माइक्रोसॉफ्ट ने लखनऊ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की इच्छा जताई। उसने तकनीकी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर इस केंद्र को चलाने की बात कही।
इसी के बाद प्रमुख सचिव ने गौतम बुद्घ तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की। माइक्रोसॉफ्ट का यह प्रपोजल विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भी अच्छा लगा।
पिछले दिनों प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में माइक्रोसॉफ्ट व विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ इस संबंध में एक वार्ता भी हो चुकी है। अगले महीने यानी अक्टूबर में दोनों पक्षों के बीच एमओयू होने की उम्मीद है।
प्रमुख सचिव डॉ. हरशरण दास ने बताया कि इससे प्रदेश के युवाओं को काफी फायदा मिल सकता है। इस केंद्र के जरिये प्रदेश के तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को आईटी क्षेत्र की एडवांस ट्रेनिंग दी जा सकेगी।
सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का भी काम माइक्रोसॉफ्ट के विशेषज्ञ यहां करेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग, एजुकेशन व रिसर्च तीनों तरह के काम होंगे। माइक्रोसॉफ्ट का अपना स्टाफ इस केंद्र को संचालित करेगा।