{"_id":"63f53056eb5a8689250029ab","slug":"microplan-for-traffic-problem-in-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1018-97993-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवध चौराहा, पॉलीटेक्निक, दुबग्गा, चारबाग पर खत्म होगा जाम, प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को माइक्रोप्लान बनाने के लिए कहा, नगर निगम व पुलिस साथ में करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवध चौराहा, पॉलीटेक्निक, दुबग्गा, चारबाग पर खत्म होगा जाम, प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को माइक्रोप्लान बनाने के लिए कहा, नगर निगम व पुलिस साथ में करेंगे काम
विज्ञापन
लखनऊ। अवध चौराहा, अर्जुनगंज और पॉलीटेक्निक चौराहे से जाम का झाम खत्म होगा। चारबाग और दुबग्गा को भी इससे निजात मिलेगी। लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने अधिकारियों को इसके लिए माइक्रोप्लान बनाने के लिए कहा है। उन्होंने नगर निगम व पुलिस को राजधानी को जाम मुक्त बनाने के लिए प्राथमिकता पर संयुक्त रूप से जरूरी काम कराने के लिए कहा है। बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आए मेहमानाें को लखनऊ बहुत पसंद आया। यहां के लिए आए 2.21 लाख करोड़ रुपये के निवेश के आंकड़े से इसे समझा जा सकता है। ऐसे में विकास और शहर की सुंदरता के काम से जुड़े विभागों के अधिकारियों को राजधानी को बेहतर बनाने के लिए और काम करना चाहिए।
प्रदेश सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार को लखनऊ जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में विधायकों और अधिकारियों की मौजूदगी में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि देश-दुनिया के लोगों ने लखनऊ को अच्छा बताया। अब मैं महीने के तीसरे शनिवार को खुद चार वार्ड देखूंगा। नगर आयुक्त पूरे लखनऊ में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। ट्रैफिक जाम पर कहा कि प्रभारी मंत्री बनने के बाद मैंने खुद जाकर हालात देखे हैं। ट्रैफिक की स्थिति खराब मिली।
लोगों से की अपील, बेवजह ओवरटेक न करें
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जाम की समस्या हल करने के लिए माइक्रोप्लान तैयार करा लिया गया है। चारबाग, अवध चौराहा, पॉलीटेक्निक, अर्जुनगंज, दुबग्गा को वरीयता दी गई है। लोगों से भी अपील है कि वाहन चलाने वक्त बेवजह ओवरटेक कर जाम न लगायें। अपनी बारी और ट्रैफिक लाइट का ध्यान रखें।
विज्ञापन
एक साल बाद भी हालात जस के तस
लखनऊ के प्रभारी मंत्री के रूप में 30 अप्रैल 2022 को हुई बैठक में भी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने माना था कि ट्रैफिक बड़ी समस्या है। इसके बाद अधिकारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए कहा गया था। हालांकि, एक साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी हालात जस के तस हैं।
धरातल पर भी दिखे काम, जनप्रतिनिधि भी हस्तक्षेप से बचें
प्रभारी मंत्री ने कहा, यह अच्छा है कि विकास और कानून व्यवस्था के मामले में लखनऊ नवबंर, दिसंबर में पहले स्थान पर रहा। हालांकि, ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए काम धरातल पर दिखाई दे। रोडमैप बनाकर जाम की वजह खत्म कराएं। जहां बिजली के खंभे जाम लगा रहे हों, उन्हें हटवाएं। अवध चौराहे से कानपुर रोड की तरफ अतिरिक्त लेन बनाने की जरूरत है। अवध चौराहे से दुबग्गा रोड पर लगे प्री-कास्टेड डिवाइडर हटवाने को कहा। खन्ना ने कहा कि जनप्रतिनिधि भी जाम की समस्या खत्म करने के लिए जरूरी कामों में हस्तक्षेप न करें। बेवजह ओवरटेक करने वालों पर अधिकारी कार्रवाई कराएं। बैठक में हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा, विधायक नीरज बोरा, अमरेश कुमार, योगेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, अवनीश कुमार, रामचन्द्र प्रधान, बुक्कल नवाब के अलावा पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर, डीएम सूर्यपाल गंगवार, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, डीएफओ डॉ. रवि कुमार सिंह, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र मनोज चौरसिया आदि थे।
शिवरी प्लांट: वेस्ट डबल शिफ्ट कर खत्म कराएंगे
एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर की कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को ठीक किया जा रहा है। ईकोग्रीन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उसे हटाने के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। जल्दी नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। शिवरी प्लांट पर जमा कूड़ा डबल शिफ्ट लगाकर निस्तारित कराया जाएगा। इसके लिए मशीनें ठीक कराने और बिजली लाइन की व्यवस्था हो गई है। करीब 1400 टन रोजाना आने वाले कूड़े को नियमित रूप से निस्तारितक कर खत्म किया जा रहा है। सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण को पटरी पर लाने की योजना पर प्राथमिकता से काम कर रहे हैं।