फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Micro and Small Enterprises will get 1 rupee per unit discount in Electricity Bill

योगी सरकार का बड़ा फैसला, सूक्ष्म व लघु उद्योगों को बिजली बिल में मिलेगी 1 रुपये प्रति यूनिट की छूट

Sun, 04 Nov 2018 03:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sun, 04 Nov 2018 03:17 AM IST
विज्ञापन
Micro and Small Enterprises will get 1 rupee per unit discount in Electricity Bill
electricity wire - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म और लघु उद्यमियों के लिए बिजली बिल में एक रुपये प्रति यूनिट की छूट देने का फैसला किया है। इसके लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। फैसले से प्रदेश के 64 लाख उद्यमी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में करीब आठ लाख उद्यमी पंजीकृत हैं, लेकिन कुछ समय पहले हुई आर्थिक एवं सामाजिक जनगणना में इनकी संख्या निकलकर 65 लाख आई है। इनमें से करीब 64 लाख सूक्ष्म और लघु इकाइयां हैं। प्रदेश सरकार ने ओडीओपी उद्यमियों को शामिल करते हुए सभी सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को बिजली बिल में रियायत देने का निर्णय लिया है, ताकि वे बाजार की प्रतियोगिता में टिक सकें।
विज्ञापन


इसके तहत तय हुआ है कि योजना के दायरे में सभी सूक्ष्म और लघु उद्यमी लाए जाएंगे। मशीनरी-प्लांट में 25 लाख रुपये तक निवेश होने पर उद्योग सूक्ष्म और 25 लाख रुपये से 5
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ तक निवेश वाले लघु उद्योग की श्रेणी में आते हैं। प्रस्तावित योजना के दायरे में आने वाले उद्यमियों को हर महीने समय से अपना पूरा बिल जमा करना होगा। इस बिल की
रसीद को संबंधित पोर्टल पर अपलोड  करना होगा। पॉवर कॉर्पोरेशन की वेबसाइट से इसका मिलान कराने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे उद्यमियों के खातों में भेज दी जाएगी। 

संबंधित प्रस्ताव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने शासन के ही वित्त विभाग को भेज दिया है। चूंकि, उच्चस्तर पर सहमति के बाद प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसलिए इसे

हर स्तर पर जल्द ही हरी झंडी मिलना तय माना जा रहा है। दरअसल प्रदेश से होने वाले निर्यात में अधिकतर हिस्सा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों का ही है। विभागीय अधिकारियों का
कहना है कि इस छूट का फायदा निर्यात में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed