फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MG Builders swindled Rs 95 lakh from 11 people under the pretext of selling plots.

Lucknow News: एमजी बिल्डर्स ने प्लॉट के नाम पर 11 लोगों से 95 लाख ठगे

Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
MG Builders swindled Rs 95 lakh from 11 people under the pretext of selling plots.
एमजी बिल्डर्स ने प्लॉट के नाम पर 11 लोगों से 95 लाख ठगे
लखनऊ। प्लॉट के नाम पर 11 लोगों से 95 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर विभूतिखंड थाने में एमजी बिल्डर्स की निदेशक समेत सात के खिलाफ सात प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि रकम मांगने पर हत्या की धमकी दी गई।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के आलमपुर सतारा लंगर निवासी प्रियंका उमराव के मुताबिक वर्ष 2022 में रिश्तेदार ने उनकी मुलाकात एमजी बिल्डर्स के एजेंट प्रियांशु दीक्षित से कराई थी। प्रियांशु ने निवेश के तौर पर प्लॉट खरीदने की बात कही थी। एजेंट विभूतिखंड स्थित कंपनी के दफ्तर ले गया। यहां निदेशक सुमिता मिश्रा, कर्मी सुचित पांडेय, सौरभ, साक्षी, शशांक सिंह और हिमांशु शर्मा मिले। उन्हें सरोजनीनगर के पिपरसंड गांव में प्लॉट का नक्शा दिखाया। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने 10.11 लाख का प्लॉट बुक करा लिया। रिश्तेदार रूबी ने 6.40 लाख, सुनीता राय ने आठ लाख, सोनिका ने 2.53 लाख और रश्मि ने भी सात लाख में प्लॉट बुक कराया था। रकम देने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली निवासी सैन्य कर्मी राजकुमार से 15 लाख रुपये, रायबरेली के बछरावां निवासी संजीव अवस्थी से 22.50 लाख, कृष्णानगर के मानस नगर के रहने वाले राजेंद्र सिंह से 8.75 लाख, बलिया के प्रेम जी से 7.80 लाख व अनिल कुमार से 6.49 लाख और सरोजनीनगर निवासी मीनाक्षी मिश्रा से 50 हजार रुपये आरोपियों ने ठग लिए। पीड़ितों में राजकुमार, प्रियंका, संजीव, राजेंद्र, प्रेम जी, अनिल कुमार और मीनाक्षी ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed