फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metropolitan BJP will run a campaign of 12 years of trust

Lucknow News: महानगर भाजपा चलाएगी 12 साल विश्वास के अभियान

Thu, 28 May 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Metropolitan BJP will run a campaign of 12 years of trust
बैठक में मौजूद भाजपा नेता।
लखनऊ। केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए महानगर भाजपा अभियान चलाएगी। इसको लेकर बुधवार को पार्टी की ओर से 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान पर कार्यशाला हुई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि अभियान 5 से 21 जून तक चलेगा। इसकी शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण से होगी। 13 और 14 जून को जिलास्तर पर मीडिया संवाद होंगे। 14 से 16 जून को जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 16 और 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन होंगे। इनमें बुद्धिजीवी, युवा, महिला, किसान और समाज के विभिन्न वर्ग शामिल होंगे। सम्मेलन में विकसित भारत 2047 और आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

17 से 20 जून तक केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगेगी। 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं होंगी। इनमें किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविरों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed