{"_id":"1fe3539cdceb32cd95e823396397dea0","slug":"metroman-come-again-to-speed-up-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने फिर आएंगे मेट्रोमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने फिर आएंगे मेट्रोमैन
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 15 May 2014 03:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रमुख सलाहकार ई. श्रीधरन 27 मई को एक बार फिर राजधानी आएंगे।
विज्ञापन
दो दिन के राजधानी प्रवास के दौरान वह पिछली विजिट के बाद परियोजना में आई तेजी की समीक्षा करेंगे।
इसके अलावा जो भी बदलाव वह एलएमआरसी प्रबंधन में चाहते हैं, उसकी जानकारी भी वह शासन और अन्य अधिकारियों से लेंगे।
पिछले महीने ई. श्रीधरन ने प्रमुख सलाहकार बनने के बाद अपना पहला दौरा राजधानी में किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि मेट्रो का काम ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक प्राथमिकता पर होगा।
पहले यह अमौसी से आलमबाग बस अड्डे तक ही प्रस्तावित था। उन्होंने काम की शुरुआत इस साल सितम्बर में होने और सितम्बर 2017 में मेट्रो के राजधानी में दौड़ने की उम्मीद जताई थी।
विज्ञापन
मेट्रो के नॉर्थ साउथ कॉरीडोर का निरीक्षण और एलएमआरसी अधिकारियों केसाथ बैठक की थी।
उन्होंने बताया था कि, लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ( एलएमआरसी) की कमान किसी टेक्नोक्रेट केहाथ में हो तो बेहतर होगा।
माना जा रहा है कि इस दौरे में कई अहम फैसले होंगे। जिससे मेट्रो परियोजना के और तेजी से आगे बढ़ेगी।
एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल ने बताया कि ई. श्रीधरन कॉरिडोर निर्माण के संबंध में आई तेजी की जानकारी लेंगे। इसके अलावा मेट्रो सिविल वर्क के टेंडर ड्राफ्ट का भी अध्यनन करेंगे।
विज्ञापन