{"_id":"2c2fa5c543099b141557da0b00f5aac2","slug":"metro-work-will-begin-from-transport-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट नगर से शुरू होगा मेट्रो का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट नगर से शुरू होगा मेट्रो का काम
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Sep 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल की शनिवार को आधारशिला रखने के साथ ही सिविल निर्माण शुरू हो जाएगा। नार्थ-साउथ कॉरिडोर में ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशीपुलिया तक मेट्रो संचालन किया जाना है।
विज्ञापन
सबसे पहले ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक आठ किलोमीटर में आठ स्टेशनों वाले ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 543 करोड़ रुपये का एक टेंडर किया गया है।
इसमें मवैया रेलवे पुल के ऊपर बनाया जाने वाले स्पेशल स्पैन शामिल नहीं होगा। इसके लिए अलग से टेंडर किया जाएगा।
सरकार और लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) की ओर से यह काम दिसंबर-2016 तक हर हाल में खत्म करने की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
माना जा रहा है कि, अगले 16 महीने के भीतर सिविल और इलेक्ट्रोमैकेनिकल व रोलिंग स्टाक का काम पूरा कराकर 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच मेट्रो रेल का संचालन शुरू करवा दिया जाएगा। यह पूरा ट्रैक उपरगामी होगा।
विज्ञापन
एलएमआरसीकी बोर्ड मीटिंग में मेट्रो निर्माण के लिए एलएंडटी लिमिटेड के चयन को हरी झंडी दे दी गई है। इसी महीने डीएमआरसी ने एलएंडटी को सिविल निर्माण के लिए सबसे बेहतर माना था।
विज्ञापन
वहीं, मेट्रो के दो नये निदेशकों दलजीत सिंह और महेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। निदेशक रोलिंग स्टॉक के पद पर तैनात पटना के महेंद्र कुमार डीएमआरसी में जुलाई 2012 से चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रहे हैं।
डायरेक्टर इन्फ्रास्ट्रक्चर दलजीत आईआईटियन रह चुकेहैं। वाराणसी के दलजीत दिसंबर 2013 से डीएमआरसी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रोजेक्ट के पद पर तैनात थे।