{"_id":"5c347011bdec225715598e98","slug":"metro-will-spend-53-crore-rupees-on-public-facilities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत स्टेशनों पर पार्क- पार्किंग बनाएगी एलएमआरसी, खान-पान व बैठने के भी होंगे इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत स्टेशनों पर पार्क- पार्किंग बनाएगी एलएमआरसी, खान-पान व बैठने के भी होंगे इंतजाम
Tue, 08 Jan 2019 03:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jan 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में कई कामों को हरी झंडी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ को स्मार्ट बनाने के लिए कौन सी योजनाएं बनाई गईं, किस पर काम हो रहा है, यह कब शुरू होगा और कब पूरा होगा, अब ये सारी जानकारियां जनता को आसानी से मिलेंगी। इसे लेकर ‘लखनऊ स्मार्ट सिटी कंपनी’ 15 जनवरी तक वेब पोर्टल भी लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
इसका प्रस्ताव सोमवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पास किया गया। मेट्रो की ब्रांडिंग को कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च होगी। वहीं, मेट्रो के तीन भूमिगत स्टेशन भी स्मार्ट सिटी योजना में शामिल कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
बैठक में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएसम) के तहत हजरतगंज और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे पर जल्द काम शुरू करने को भी मंजूरी दी गई। बोर्ड ने स्मार्ट सिटी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी को लेकर डीएम की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाने का प्रस्ताव भी पास किया।
विज्ञापन
एलईडी मॉनीटर देंगे यातायात की जानकारी
स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक
- फोटो : amar ujala
मेट्रो के हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज भूमिगत स्टेशन स्मार्ट सिटी योजना में शमिल हो गए हैं। इन स्टेशनाें के ऊपर वाहन पार्किंग, स्टेशन आने और वहां से जाने वाले यात्रियों के लिए यातायात, खान-पान की सुविधा और बैठने के लिए भी इंतजाम रहेंगे।
इसके लिए मेट्रो ने योजना बनाई है, जिस पर 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे लेकर कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन भी एलएमआरसी की ओर से दिया गया। जल्द ही वह स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस पर काम करेगी।
आईटीएसम योजना में हजरतगंज और इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहे पर सबसे पहले काम होगा। इससे इन चौराहों पर पूरा ट्रैफिक सिस्टम हाईटेक हो जाएगा और ट्रैफिक पुलिस की जरूरत नहीं पड़ेगी। ट्रैफिक संचालन से लेकर नियम तोड़ने पर चालान तक की कार्रवाई ऑनलाइन होगी।
नो-हेल्मेट, मोटर साइकिल पर तीन सवारी, जेब्रा और स्टाप लाइन के उल्लंघन पर सेंसर और कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। चौराहों पर बड़े एलईडी मॉनीटर लगाए जाएंगे, जो शहर के ट्रैफिक की पल-पल की जानकारी भी देंगे। इसमें यह जानकारी डिस्प्ले होती रहेगी कि कहां पर जाम लगा है, किधर से जाना है या कहां पर ट्रैफिक बंद किया गया है। शहर में प्रदूषण की स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी।

कमांड कंट्रोल सेंटर का भी प्रजेंटेशन
बैठक
- फोटो : amar ujala
स्मार्ट सिटी योजना में एक कंट्रोल रूम नंबर पर सभी विभागों से जुड़ी जन समस्याओं की शिकायत और सुविधाओं की जानकारी को लेकर बनाया जा रहा कमांड कंट्रोल सेंटर कैसे काम करेगा, इसका प्रजेंटेशन निजी कंपनी ने बोर्ड सदस्यों के सामने किया। कंपनी ने बताया कि इसके लिए उसे नगर निगम ने बिल्डिंग सौंप दी है और वहां काम शुरू कर दिया गया है।
इन योजनाओं को दी हरी झंडी
- कैसरबाग क्षेत्र में स्मार्ट सीवर और पेयजल सिस्टम
- अवंती बाई महिला चिकित्सालय में सोलर प्लांट लगाना
- जिलाधिकारी कार्यालय में भूमिगत पार्किंग
इन योजनाओं को दी हरी झंडी
- कैसरबाग क्षेत्र में स्मार्ट सीवर और पेयजल सिस्टम
- अवंती बाई महिला चिकित्सालय में सोलर प्लांट लगाना
- जिलाधिकारी कार्यालय में भूमिगत पार्किंग