फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Metro will increase the cost of 550 million Mvaya

मवैया बढ़ाएगा मेट्रो का 550 करोड़ का खर्च

Tue, 03 Jun 2014 02:50 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 03 Jun 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
Metro will increase the cost of 550 million Mvaya

मेट्रो रेल परियोजना में मवैया रेलवे पुल एलएमआरसी के लिए एक नई परेशानी बनकर आ रहा है। यहां से रेलवे की ओर से एनओसी को लेकर कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में इस परियोजना पर करीब साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये का खर्च बढ़ सकता है। अगर यहां भूमिगत मेट्रो गुजारी गई तो एक किलोमीटर पर करीब साढ़े पांच सौ करोड़ का खर्च बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


छह जून को मुख्य सचिव आलोक रंजन परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक लेंगे। उसमें इस संबंध में अहम फैसला होने की उम्मीद की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार मवैया रेलवे पुल के ऊपर से मेट्रो गुजारने के लिए उत्तर रेलवे से एनओसी मिलने के सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार रेलवे चाहता है कि चारबाग से एक स्टेशन पहले यानी मवैया में ही मेट्रो का स्टेशन भूमिगत कर दिया जाए।

जबकि अभी की योजना के मुताबिक मवैया में एलीवेटेड लाइन और स्टेशन बनाया जाना है।

माना जा रहा है कि अगर यहां भूमिगत रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा तो एलएमआरसी पर करीब साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार बढ़ जाएगा।

इसी बिंदु पर रेलवे और मेट्रो की विशेष क्रॉसिंग बनाई जानी है। उस पर भी करीब पचास करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है।

स्टेशन को भूमिगत करने पर यह खर्च बच सकता है। एलएमआरसी के एमडी राजीव अग्रवाल ने बताया कि हमारा खर्च मवैया से भूमिगत करने पर बढ़ेगा।

सब कुछ रेलवे पर निर्भर करता है। अगर रेलवे राजी हुआ तो काम आसान है। वरना भूमिगत ही करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed