{"_id":"65bbed0613565771a10f05f3","slug":"metro-rail-will-also-be-able-to-run-in-small-cities-including-varanasi-prayagraj-jhansi-gorakhpur-meerut-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024 : वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर और मेरठ समेत छोटे शहरों में भी चल सकेगी मेट्रो रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024 : वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर और मेरठ समेत छोटे शहरों में भी चल सकेगी मेट्रो रेल
Fri, 02 Feb 2024 06:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 02 Feb 2024 06:56 AM IST
सार
केन्द्र सरकार के बजट में मेट्रो के लिए की गई पहल से वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर और मेरठ समेत 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में भी मेट्रो चलाने की योजना को मूर्त रूप दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
metro
- फोटो : istock
विस्तार
केन्द्रीय बजट में शहरों में मेट्रो व नमो भारत जैसी सुविधा मुहैया कराने पर फोकस किए जाने से प्रदेश के कई शहरों में भी इस तरह की सुविधाएं मुहैया कराने का रास्ता खुलेगा। खासकर प्रदेश के छोटे शहरों में मेट्रो रेल दौड़ाने की राह आसान होगी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि केन्द्र सरकार के बजट में मेट्रो के लिए की गई पहल से वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, गोरखपुर और मेरठ समेत 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में भी मेट्रो चलाने की योजना को मूर्त रूप दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
बता दें कि देश में सबसे अधिक शहरों में मेट्रो का संचालन यूपी में ही किया जा रहा है। मौजूदा समय में नोएडा और गाजियाबाद के अलावा प्रदेश सरकार ने राजधानी लखनऊ और कानपुर में भी मेट्रो की सेवा मुहैया करा रही है। जल्द ही आगरा में मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की तैयारी है। वहीं, प्रदेश सरकार लखनऊ में दूसरे चरण और गोरखपुर में मेट्रो रेल चलाने का प्रस्ताव केन्द्र को भेज चुकी है। जबिक वाराणसी के लिए भी डीपीआर तैयार करने का काम शुरू किया जाना है।
विज्ञापन
केन्द्रीय बजट में तेजी से बढ़ते शहरीकरण और मध्यम वर्ग की आबादी को देखते हुए मेट्रो और नमो भारत ट्रेन चलाने की परियोजनाओं का विस्तार करने की घोषणा की गई है। बजट में शहरों में सिटी ट्रांसपोर्ट की सुविधा बढ़ाने पर किए गए फोकस को देखते हुए यह माना जा रहा है कि प्रदेश के कई शहरों के लिए प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए केन्द्र से बजट मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन