{"_id":"6897545e829b4abc45e54e7fd1e98c56","slug":"metro-project-start-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की आधारशिला कब, घोषित होगा 15 तक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की आधारशिला कब, घोषित होगा 15 तक
ऋषि मिश्र/अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल परियोजना में आधारशिला कब रखी जाएगी, इसकी घोषणा हर हाल में 15 जनवरी से पहले की जानी है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों को स्पष्ट कर दिया गया है कि 15 जनवरी तक सब कुछ तय कर के शिलान्यास की तारीख घोषित कर दी जाए।
ऐसे में 26 जनवरी की तारीख लगभग फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है। सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कंपनियों को सरकार की ओर से ऑफर डॉक्यूमेंट भेजा चुका है।
इसमें नौ बिंदुओं पर उनसे जानकारियां मांगी गई है। टर्न-की के आधार पर काम कराने के लिए एक कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।
आम चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अप्रैल में चुनाव होने के संकेत दिखने लगे हैं। ऐसे में चुनाव आचार संहिता फरवरी मध्य तक हर हाल में लागू हो जाएगी।
इससे पहले ही प्रदेश सरकार लखनऊ में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास कर उसका राजनैतिक लाभ उठाएगी। केंद्र से सैद्धांतिक सहमति के बाद में शिलान्यास के सारे रास्ते भी खुल चुके हैं।
विज्ञापन