फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro project is good but wait for loan

मेट्रो बहुत बढ़िया पर लोन के लिए करो अभी इंतजार

Tue, 17 Dec 2013 01:36 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
metro project is good but wait for loan

मेट्रो प्रोजेक्ट निश्चित तौर पर बहुत बढ़िया है, लेकिन विश्व बैंक से मिलने वाली आर्थिक मदद के लिए फिलहाल अभी और इंतजार करना होगा। यह संकेत मिले हैं वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर ओनो रूहल के साथ हुई बैठक में।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हां या ना कुछ नहीं कहा लेकिन परियोजना को बहुत बढ़िया बताया है। साथ ही शहरी यातायात से जुड़े विभागों से आंकड़े (ट्रैफिक सेंसेज) मांगे हैं।
विज्ञापन


इन आंकड़ों के जरिए परियोजना के विषय में स्टडी विश्व बैंक करेगा। जिसके बाद बैंक यह तय करेगा कि, में मदद करना कितना जरूरी होगा। बैंक के अधिकारियों ने मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्री डायरेक्टर ओनो रूहल ने सोमवार की सुबह हजरतगंज स्थित एक होटल में सबसे पहले नगर निगम, एलडीए, एलएमआरसी, आरटीओ, यातायात पुलिस और सड़क परिवहन संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की।

उन्होंने यहां यातायात के घनत्व को लेकर राजधानी में अब तक जो भी आंकड़े जुटाए गए हैं, उनकी जानकारी ली। बाकी विस्तृत जानकारी भी मांगी है। इसका अध्यन्न विश्व बैंक अपने मानकों के हिसाब से करेगा।

इसके बाद में ओनो रूहल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, मेट्रो रेल परियोजना लखनऊ जैसे शहर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह बहुत अच्छा प्रोजेक्ट होगा, जो कि, राजधानी के लोगों को बहुत मदद देगा।

मगर इसके लिए ऋण के संबंध में उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। रूहल ने कहा कि, इस विषय में अभी कुछ भी नहीं तय किया गया है। न ही कुछ कहा जा सकता है।

दोपहर बाद मुख्य सचिव जावेद उस्मानी और लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक को लेकर सूत्रों का कहना है कि इसमें माहौल सकारात्मक रहा।

उम्मीद है कि, विश्व बैंक मेट्रो परियोजना को भविष्य में बहुत मदद करेगा। इससे पहले दो दिन तक वर्ल्ड बैंक की टीम ने मेट्रो रूट का सर्वे किया है। टीम के लीडर एलजे इवर्जन हैं।


उनके साथ ली फांग, डॉमनिक पटेला, अतुल अग्रवाल, कैरीलांग लोबो और आईयूबी रेड्डी शामिल हैं। इन लोगों ने पहले शनिवार को नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर और दूसरे दिन रविवार को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed