मेट्रो को मिली एयरपोर्ट अथॉरिटी की जमीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएमआरसी को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यार्ड के लिए छह एकड़ भूमि दे दी है। यहां कार्यदाई संस्था एलएंडटी ने गर्डर आदि रखने का काम भी शुरू कर दिया है।
हालांकि यह वह जमीन नहीं है जिसकी मांग एलएमआरसी ने की थी। फनल एरिया (प्रतिबंधित क्षेत्र) को देखते हुए दूसरे स्थान पर जमीन दी गई है।
लंबे समय से एयरपोर्ट अथारिटी से यार्ड की भूमि लेने के लिए एलएमआरसी बातचीत कर रहा था। अब उसको कामयाबी मिली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अनौपचारिक रूप से भूमि दी है।
अभी कोई लिखित एग्रीमेंट दोनों एजेंसियों के बीच नहीं हुआ है। जो भूमि मांगी जा रही थी, वह रनवे के फनल एरिया में थी, जिसकी वजह से विमानों को उड़ान भरने में कुछ परेशानियां संभव था।
मेट्रो रेल परियोजना की डिजाइन कंसलटेंट कंपनी सियेस्ट्रा के प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को राजधानी आएंगे।
सियेस्ट्रा देगी मेट्रो के लिए डिजाइन
कंपनी न केवल स्पेशल स्पैन को लेकर अपनी सलाहें एमडी को देंगी, बल्कि प्राइमरी सेक्शन के कुछ स्टेशनों के स्पेशल डिजाइनिंग पर भी तस्वीर बृहस्पतिवार को साफ हो जाएगी।
यह स्पेशल स्पैन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक के प्राइमरी सेक्शन में मवैया के निकट रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर प्रस्तावित लगभग 96 मीटर की लम्बाई में बनाया जाना है।
इसके लिए डिजाइन एंड बिल्ट पद्धति पर निविदा आमंत्रित की गई थी। आवेदन पिछले महीने दिल्ली में मांगे गए थे, लेकिन डिजाइन बनाने का अनुभव रखने वाली कंपनियां आगे आई ही नहीं।
ऐसे में अब फैसला किया गया है कि, डिजाइनिंग कंसलटेंट सियेस्ट्रा ही इसको डिजाइन करेगी। एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि, इसकी डिजाइन देने के बाद बनाना बहुत आसान हो जाएगा।
ये एक विकल्प निकाला गया है। कंपनी न केवल स्प्ेशल स्पैन को लेकर सलाह एमडी को देगी। बल्कि प्राइमरी सेक्शन के कुछ स्टेशनों के स्पेशल डिजाइनिंग पर भी तस्वीर बृहस्पतिवार को साफ हो जाएगी।