{"_id":"e41474fffc731886d71bfd3b5e74fe8a","slug":"metro-fare-in-lucknow-less-than-ac-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी बस के सफर से भी कम होगा मेट्रो का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी बस के सफर से भी कम होगा मेट्रो का किराया
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्चर्यजनक लेकिन सच है कि मेट्रो की सवारी चार साल बाद भी लो फ्लोर एसी बस से काफी सस्ती होगी। राजधानी में लो फ्लोर एसी सिटी बस के किराए ने मेट्रो के चार साल बाद प्रस्तावित किराए की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं यदि सिटी बसों के किराए में इसी तरह से बढ़ोतरी होती रही तो चार साल बाद मेट्रो से भी अधिक होगा किराया।
सिटी बस सेवा के लिए गठित की गई कंपनी ने चंद रोज पहले बस सेवाओं का किराया तय किया। इसमें सबसे महंगी सेवा लो फ्लोर एसी बस सर्विस है, जिसका किराया भी नए सिरे से तय किया गया।
विज्ञापन
इसको देखते हुए मेट्रो की सवारी अभी से सस्ती लग रही है। डीएमआरसी ने मेट्रो के लिए जो डीपीआर तय की है, उसमें अमौसी से मुंशी पुलिया और चारबाग से बसंतकुंज के हिसाब से किराया तय किया है।
विज्ञापन
इसमे किलोमीटर के हिसाब से जो किराया है, उसमें मेट्रो और एसी बस के किराए में नाममात्र का फर्क है। कुछ किलोमीटर के लिए तो यह बराबर और कई जगह तो मेट्रो का किराया लो फ्लोर एसी बस के मुकाबले कम ही हो गया है।