{"_id":"7fb29d22606dd1a3154a54b8472141c6","slug":"metro-construction-causing-air-pollution-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी के इन इलाकों में हो सकती हैं गंभीर बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी के इन इलाकों में हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Nov 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के निर्माण कार्य और इसके चलते ट्रैफिक जाम लखनऊ की हवा को जहरीली बना रहा है। वहीं हरियाली की कमी इसमें इजाफा कर रही है। सितंबर और अक्तूबर में शहर के नौ इलाकों में वायु की गुणवत्ता जांची गई थी।
विज्ञापन
आईआईटीआर की पोस्ट-मानसून रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें आलमबाग की हवा सबसे अधिक जहरीली पाई गई है। दूसरे स्थान पर चारबाग है। जबकि रिहायशी इलाकों में इंदिरानगर सबसे अधिक प्रदूषित है।
विज्ञापन
इन इलाकों की हवा में सूक्ष्मकणों और हैवी मेटल्स पाए गए हैं, जो अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी सांस की बीमारी के साथ ही कैंसर और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
आलगबाग और चारबाग की हवा में सूक्ष्म कणों और हैवी मेटल्स के स्तर में पिछले साल के मुकाबले जबर्दस्त वृद्धि हुई है। पिछले साल चारबाग सबसे प्रदूषित था। इस बार दूसरे स्थान पर होने के बावजूद यहां की स्थिति बदतर ही हुई है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से हवा में धूल के कण घुल रहे हैं। वहीं ट्रैफिक जाम के चलते गाड़ियों से निकलने वाला धुआं हवा को जहरीला बना रहा है। आलमबाग में सूक्ष्मकण पीएम-10 का अधिकतम स्तर 349.8 माइक्रोग्राम प्रति घनमी .पाया गया। चारबाग में यह आंकड़ा मामूली सा कम 341.4 माइक्रोग्रा म प्रति घनमी. मिला।