{"_id":"2783702dfdcf7bf1e79c23491fd86c2c","slug":"metro-cell-preparing-cabinate-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो सेल कैबिनेट नोट बनाने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो सेल कैबिनेट नोट बनाने में जुटी
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल परियोजना के लिए 32 वीं वाहिनी पीएसी की करीब 45 एकड़ भूमि का हस्तांतरण गृह विभाग से आवास विभाग में कैबिनेट निर्णय के माध्यम से होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में कैबिनेट नोट बनाने का काम मेट्रो सेल ने शुरू कर दिया है।
डिपो में सबसे पहले वाहिनी के नए एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट निर्णय के बाद डिपो निर्माण का आगाज कर दिया जाएगा।
सरोजनी नगर में 32 वीं वाहिनी पीएसी की जमीन करीब 75 एकड़ है। इसमें से 30 एकड़ पीएसी के इस्तेमाल के लिए बचाया जाएगा।
45 एकड़ का इस्तेमाल मेेट्रो के डिपो के लिए करेंगे। मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि भूमि आवास विभाग को हस्तांतरित करने के लिए कैबिनेट के माध्यम से बहुत जल्द ही फैसला कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एलडीए बनेगी एलएमआरसी की कार्यदाई संस्था
मेट्रो जो आवासीय, कॉमर्शियल और अन्य तरह के प्रॉपर्टी डवलपमेंट कराएगा, उनके लिए कार्यदाई संस्था लखनऊ विकास प्राधिकरण हो सकता है।
राजीव अग्रवाल ने बताया किप्राधिकरण के हाउसिंग कांस्ट्रक्शंस की गुणवत्ता बहुत अच्छी रही है। इसलिए बेहतर होगा कि प्राधिकरण को ही यह जिम्मेदारी दी जाए।
एडीबी से ऋण के लिए आज जाएंगे जयपुर
राजीव अग्रवाल 16 अक्तूबर को जयपुर जाएंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर की एक दिन की यात्रा में वहां एशियन डवलपमेंट बैंक से ऋण लेने संबंधित प्रक्रिया को समझेंगे।
विज्ञापन
जाइका से लोन लेने पर तो विचार चल ही रहा है, इसके साथ ही एशियन डवलपमेंट बैंक को भी मददगार बनाया जाएगा। इसलिए जयपुर में जो प्रक्रिया चल रही है, इसको लेकर वहां जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ वार्ता की जाएगी।