फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   metro cell depend on loan

मेट्रो के लिए जापान से लोन लेने की तैयारी

Tue, 01 Oct 2013 02:17 AM IST
प्रवेन्द्र/लखनऊ
प्रवेन्द्र/लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2013 02:17 AM IST
विज्ञापन
metro cell depend on loan

मेट्रो परियोजना के लिए मेट्रो सेल ने धन जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में जापानी वित्तीय संस्थान जायका से लोन लेने की कवायद कर दी गई है। इसके लिए मेट्रो की डीपीआर जायका को भेज दी गई है।

विज्ञापन


लोन केंद्र सरकार की जरिए लिया जाएगा। इसके लिए मेट्रो सेल के अध्यक्ष ने हाल में दिल्ली का दौरा कर अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत की है।  इंदिरानगर मुंशी पुलिया से अमौसी तक बनने वाले मेट्रो के नार्थ साउथ कॉरिडोर के निर्माण पर करीब 6757 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन


इसके लिए 20 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और इतनी ही राशि राज्य सरकार देगी। बाकी की राशि मेट्रो सेल को लोन व अन्य मदों से जुटानी होगी। राज्य और केंद्र की मदद के अलावा नार्थ साउथ कॉरिडोर के लिए करीब चार हजार करोड़ रुपये की जरूरत मेट्रो सेल को पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी धन के इंतजाम के लिए अब जायका से लोन लेने की कवायद की जा रही है। मेट्रो सेल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि कहां से लोन  लिया जाएगा अभी यह तय नहीं है। इसके प्रयास चल रहे हैं।


मेट्रो सेल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में उन्हाेंने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से भी मुलाकात की। इस दौरान उनसे मेट्रो प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि जहां पर भी उन्हें रेलवे के सहयोग की जरूरत होगी वे पूरी मदद करेंगे।


राजीव अग्रवाल ने बताया कि मेट्रो के दायरे में कई जगह रेलवे की जमीन व अन्य संसाधनों की जरूरत होगी। चारबाग में में रेलवे की जमीन की जरूरत हो सकती है। इन्हीं सब को लेकर बोर्ड के अध्यक्ष से चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed