{"_id":"5e8c05538ebc3e6fd92a78d2","slug":"meteorological-department-warning-of-strong-storm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में पारा चढ़ा, तेज धूप के साथ आज बादलों की आवाजाही, मौसम विभाग की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में पारा चढ़ा, तेज धूप के साथ आज बादलों की आवाजाही, मौसम विभाग की चेतावनी
Tue, 07 Apr 2020 10:15 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल की शुरुआत होते ही प्रदेश में पारे के तेवरों ने तेजी दिखानी शुरू कर दी है। साफ आसमान, तेज धूप के चलते तापमान 40 डिग्री के पार जा पहुंचा है। सोमवार को इलाहाबाद 40.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया।
लखनऊ, वाराणसी, झांसी में दिन का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों ने मंगलवार को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और धूल भरे तेज अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की है।
इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक देश के उत्तरी भागों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में कई स्थानों पर मौसमी बदलाव होने हैं।

इनका असर 9 अप्रैल तक प्रदेश में भी दिख सकता है। सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार सुबह धूप तेज रहेगी, लेकिन उसके बाद राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है।