फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Messers Q line biotech PVT LTD will produce the medical equipment.

Lucknow: मेसर्स क्यू लाइन बायोटेक प्रा. लि. का चिकित्सकीय उपकरण निर्माण इकाई की स्थापना

Wed, 06 Dec 2023 05:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Dec 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
Messers Q line biotech PVT LTD will produce the medical equipment.
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सरकार की विकास परियोजना के प्रोत्साहन स्वरूप आत्मनिर्भर प्रदेश की दिशा में उद्योगों की स्थापना एवं संचालन किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इन्वेस्टर समिट के तहत निवेश परियोजना के अंतर्गत मेसर्स क्यू लाइन बायोटेक प्रा. लि. (पीओसीटी ग्रुप) ने लखनऊ में चिकित्सकीय उपकरणों के निर्माण इकाई की स्थापना कर लखनऊ में एवं उत्तर प्रदेश को भारत में एक विशेष स्थान प्रदान कराया है।
विज्ञापन


मेसर्स क्यू लाइन बायोटेक प्रा. लि. (पीओसीटी ग्रुप) ने इन्वेस्टर समिट में 500 करोड़ रुपए का निवेश किए जाने का वादा किया था जिसके क्रम में प्रथम चरण में 200 करोड़ का निवेश किया जा रहा है। मेसर्स क्यू लाइन बायोटेक प्रा. लि. (पीओसीटी ग्रुप) लखनऊ तथा मेसर्स एलीटेक ग्रुप के द्वारा स्ट्रेटीजिकल कोलैबोरेशन करके बुधवार दिनांक 06.12.2023 को विश्व स्तरीय उपकरणों के निर्माण उद्योग का निरीक्षण एवं संतोषजनक सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उद्घाटन को जल्द ही आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस निरीक्षण समारोह में एलीटेक ग्रुप के प्रमुख अधिकारी जैसे श्री मॉरिस वेरदासडोंक, वाइस प्रेसीडेंट बीयू क्लीनिकल सिस्टम श्री रोमेन बरग्यूड, वाइस प्रेसीडेंट इंटरनेशनल सेल्स श्री जैमी लुईस, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री एक्सेल गीर्त और प्रोजेक्ट मैनेजर प्रोडक्शन भी मौजूद रहे।

इस निर्माण उद्योग की स्थापना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आत्मनिर्भर भारत की योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन एवं विकास में देश एवं प्रदेश को सहायता प्राप्त होगी। इसके साथ-साथ नए भारत निर्माण में एक अनुकरणीय स्थान भी प्राप्त होगा। कंपनी इस कार्य के लिए वचनबद्ध रहेगी|

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed