मेरिट गिराकर भरी जाएंगी बीटीसी की खाली सीटें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कॉलेजों की खाली बीटीसी सीटें मेरिट गिराकर भरी जाएंगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में हुई बैठक में सहमति बन चुकी है।
इस संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी से विस्तृत प्रस्ताव मांगा गया है।
इसके बाद रिक्त सीटों की मेरिट जारी करते हुए सीटें भरी जाएंगी।
वैसे तो पहले चरण की काउंसलिंग के बाद करीब 7000 सीटें खाली रह गई थीं, लेकिन कुछ कॉलेजों को और संबद्धता मिलने के बाद यह सीटें करीब 7500 के आसपास हो जाएंगी।
निजी कॉलेजों में भी बीटीसी कोर्स
इस बार सामान्य महिला कला की मेरिट 205.50, विज्ञान 207.83, सामान्य पुरुष कला 200.22, विज्ञान 211.67 गई थी।
इसी तरह ओबीसी की न्यूनतम 195.51, एससी 184.50, एसटी की 179.25 प्रतिशत मेरिट गई थी।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बीटीसी की 39,657 सीटों पर प्रवेश देने के लिए कटऑफ जारी किया था। इसमें से 37,400 छात्र-छात्राओं ने 10 जिलों का विकल्प दिया और अंतिम चरण के बाद करीब 7000 सीटें खाली रह गईं।
खाली थी ये सीटें
अंतिम बची 7000 सीटों को एससीईआरटी चाहता है कि मेरिट गिराकर भरी जाएं।
इसके लिए आदेश शीघ्र ही जारी करने की तैयारी है।
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीएड वालों की टीईटी मेरिट के आधार 72, 825 सीटों के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए चुनाव आयोग ने प्रदेश सरकार को अनुमति प्रदान कर दी है।
बताया जा रहा है कि टीईटी पास शिक्षकों की भर्ती प्रदेश सरकार के लिए चुनावी माहौल में मददगार साबित हो सकती है।