29334 शिक्षक भर्ती की मेरिट हुई जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूलों में गणित व विज्ञान के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए जिलास्तर पर मेरिट सूची जारी कर दी गई।
कुछ जिलों ने शुक्रवार को ही मेरिट जारी कर दी थी जबकि ज्यादातर जिलों ने शनिवार को जारी किया। शैक्षिक गुणांक के आधार पर तय की गई मेरिट काफी हाई गई है। अधिकतर जिलों में मेरिट 70 के आसपास है।
गौरतलब है कि इसमें गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती के लिए काउंसलिंग के दौरान मेरिट में आने वालों से विकल्प लिया जाएगा।
अंतिम रूप से दोनों विषयों के सहायक अध्यापक पद पर चयन की स्थिति में विज्ञान व गणित में से किसी एक विषय में सहायक अध्यापक का पद अभ्यर्थी को स्वीकार करना होगा।
बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किए थे निर्देश
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने जिलों को भेजे निर्देश में यह कहा था कि कुछ अभ्यर्थियों ने यह बताया है कि प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों के बीएड परीक्षा में कृपांक के आधार पर श्रेणी का निर्धारण किया जाता है।
जबकि, आवेदन के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में प्राप्तांकों के भरने की व्यवस्था थी जिससे ऑनलाइन आवेदन के दौरान विश्वविद्यालय की भिन्न श्रेणी होने के कारण गुणांक में त्रुटि हुई है।
ऐसी स्थिति में ऐसे अभ्यर्थियों के अंक पत्रों के परीक्षण के दौरान उनके गुणांक में संशोधन करने के बाद चयन सूची जारी की जाए।
7 और 8 जुलाई को होगी काउंसलिंग
बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राइमरी स्कूलों के गणित व विज्ञान के शिक्षकों की भर्ती के लिए जिलेवार मेरिट 5 जुलाई को जारी की गई।
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति के तीन गुना और नि:शक्त वर्ग के पांच गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिया था। मेरिट जारी करने के लिए दो अखबारों में विज्ञापन दिए गए। गणित व विज्ञान के शिक्षकों की काउंसलिंग 7 व 8 जुलाई को की जाएगी तथा भर्ती प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।