फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mercury close to 44 degrees in Uttar Pradesh, 23-year record may be broken

मौसम का हाल : अभी सताएगी गर्मी, टूट सकता है 23 साल का रिकॉर्ड, उत्तर प्रदेश में पारा 44 डिग्री के करीब

Fri, 29 Apr 2022 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 02:06 AM IST
सार

मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, पारे में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, तीन और चार मई को आंशिक बदली छाने से थोड़ी सी राहत मिलने के आसार रहेंगे। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल कहते हैं कि पारे में जितनी तेजी से बढ़ने की प्रवृत्ति नजर आ रही है, उसे देख कर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पारा अभी दो-तीन दिन तक बढ़ेगा।

विज्ञापन
Mercury close to 44 degrees in Uttar Pradesh, 23-year record may be broken
...अभी और सताएगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुलसा देने वाली धूप में आसमान से बरसती आग...। गर्म हवा के असहनीय थपेड़े...। और छांव की तलाश में बेहाल शहरी...। राजधानी में बृहस्पतिवार को ऐसा ही माहौल रहा। अधिकतम पारा 44 डिग्री को छूते-छूते रह गया और 43.8 डिग्री दर्ज हुआ। गर्मी की इस तल्खी ने शहर को पसीने से तरबतर कर दिया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि यह तल्खी जारी रहेगी। आने वाले दिनों में हीट वेव के लिए भी तैयार रहें। 

विज्ञापन


अप्रैल में ही 45 डिग्री तक पारा पहुंचने का अनुमान 
मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक, पारे में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। हालांकि, तीन और चार मई को आंशिक बदली छाने से थोड़ी सी राहत मिलने के आसार रहेंगे। वरिष्ठ भू-वैज्ञानिक डॉ. सीएम नौटियाल कहते हैं कि पारे में जितनी तेजी से बढ़ने की प्रवृत्ति नजर आ रही है, उसे देख कर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि पारा अभी दो-तीन दिन तक बढ़ेगा। पारा 44 डिग्री तक तो रहेगा, लेकिन स्थानीय कारण सक्रिय हुए तो 45 डिग्री तक भी जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो लखनऊ में 23 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इससे पहले 30 अप्रैल 1999 को पारा 45 डिग्री दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


चार वर्षों में दूसरी बार अप्रैल सबसे गर्म
मौसम विभाग के आंकड़ों से यदि गर्मी को मापें तो अहसास ही बेहाल कर देगा। चार वर्षों में दूसरी बार ऐसा मौका आया है, जब अप्रैल इतना गर्म रहा है। इससे पहले 2019 में 30 अप्रैल को पारा 44.6 डिग्री दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार अप्रैल को टूटा था 10 वर्षों का रिकॉर्ड
अप्रैल के पहले सप्ताह में चार अप्रैल को पारा 41 डिग्री दर्ज हुआ था। रिकॉर्ड को देखें तो अप्रैल में 15 तारीख के बाद ही पारा 40 पार गया था। साथ ही प्रदेश में लू की शुरुआत ही इस वर्ष अप्रैल से हो गई थी।

मुंह सूखना, सिर दर्द और थकावट की समस्या बढ़ी
बढ़ती गर्मी के बीच लोग बार-बार मुंह सूखने, सिर दर्द और थकावट की शिकायत करते नजर आए। चिकित्सकों का कहना है कि ज्यादा गर्मी बढ़ने पर ऐसी दिक्कतें होती हैं। तेज बुखार व सांस लेने में तकलीफ, दस्त लगना, सिर व शरीर में दर्द, हाथ-पैरों में ढीलापन, बेहोशी लगना लू लगने के  लक्षण हैं।


क्या करें गर्मी से बचने के लिए
तेज धूप में निकलने से बचें, निकलना पड़े तो शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकलें। हल्के रंग के कॉटन व लिनेन के कपड़े पहनें। हल्का भोजन करें। एसी में बैठने के तुरंत बाद बाहर न निकलें। अधिक नमक, तीखा, तैलीय भोजन करने से बचें। अधिक पानी पिएं, छांछ, नींबू का सेवन फायदेमंद होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed