फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Merchant navy employee died in an accident in gajipur Lucknow.

Merchant navy employee: मर्चेन्ट नेवी कर्मी की गर्दन साइन बोर्ड एंगल में फंसी, मौत

Sat, 10 Sep 2022 03:48 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Sep 2022 03:48 PM IST
सार

गाजीपुर इलाके में नशे में धुत एक मर्चेंट नेवी कर्मचारी की साइन बोर्ड में फंसने से मौत हो गई। परिजन जब बाहर निकले तो उसकी हालत देख उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Merchant navy employee died in an accident in gajipur Lucknow.
घटना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गाजीपुर के ब्रह्मकुमारी कॉलोनी में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल पर एक मर्चेंट नेवी कर्मी लड़खड़ाकर गिर गया। गर्दन एंगल में फंस गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना का वीडियो पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्र के मुताबिक ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी आलोक त्रिपाठी (34) शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रात पार्टी कर बाइक से लौटा था।
विज्ञापन


बाइक से उतरकर वह टहलने लगा। इसी बीच लड़खड़ाकर वह घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल पर गिर पड़ा। आलोक की गर्दन एंगल में फंस गई। नशे के चलते वह खुद को संभाल नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन बाहर निकले तो एंगल से लटका देख उनके होश उड़ गए। मृतक के परिवार में पत्नी व  एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed