{"_id":"631c64727fe1c860a93eb7bb","slug":"merchant-navy-employee-died-in-an-accident-in-gajipur-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Merchant navy employee: मर्चेन्ट नेवी कर्मी की गर्दन साइन बोर्ड एंगल में फंसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Merchant navy employee: मर्चेन्ट नेवी कर्मी की गर्दन साइन बोर्ड एंगल में फंसी, मौत
Sat, 10 Sep 2022 03:48 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Sep 2022 03:48 PM IST
सार
गाजीपुर इलाके में नशे में धुत एक मर्चेंट नेवी कर्मचारी की साइन बोर्ड में फंसने से मौत हो गई। परिजन जब बाहर निकले तो उसकी हालत देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
घटना का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गाजीपुर के ब्रह्मकुमारी कॉलोनी में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल पर एक मर्चेंट नेवी कर्मी लड़खड़ाकर गिर गया। गर्दन एंगल में फंस गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना का वीडियो पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर गाजीपुर मनोज मिश्र के मुताबिक ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी आलोक त्रिपाठी (34) शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे रात पार्टी कर बाइक से लौटा था।
विज्ञापन
बाइक से उतरकर वह टहलने लगा। इसी बीच लड़खड़ाकर वह घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल पर गिर पड़ा। आलोक की गर्दन एंगल में फंस गई। नशे के चलते वह खुद को संभाल नहीं पाया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन बाहर निकले तो एंगल से लटका देख उनके होश उड़ गए। मृतक के परिवार में पत्नी व एक डेढ़ वर्ष का बच्चा है। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।