{"_id":"5d7497dd8ebc3e93d228f458","slug":"menka-gandhi-two-days-sultanpur-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय सुल्तानपुर दौरे पर मेनका गांधी, कहा- बार-बार भ्रष्टाचार की जांच कर न किया जाए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय सुल्तानपुर दौरे पर मेनका गांधी, कहा- बार-बार भ्रष्टाचार की जांच कर न किया जाए परेशान
Sun, 08 Sep 2019 07:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोपी ग्राम प्रधानों की जांच शुरू हो गई है। यह जांच केवल एक ही बार होनी चाहिए। जांच के नाम पर प्रधानों को बार-बार परेशान नहीं किया जाना चाहिए। यह बातें सांसद मेनका गांधी ने सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक के जुड़ूपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर राष्ट्रीय पोषण माह पर लाडली दिवस के शुभारंभ के मौके पर कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का बड़ा योगदान है। इन्हीं के माध्यम से हम कुपोषण से लड़ रहे हैं। आज देश की सबसे खतरनाक कोई चीज है तो वह कुपोषण है। दो वर्ष के पहले यदि बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है तो मंदबुद्धि हो जाता है। दो दिवसीय दौर पर जिले में पहुंची सांसद ने एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर अन्न प्रासन भी कराया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेवाभाव से काम करने की शपथ दिलाई। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार के आरोपी ग्राम प्रधानों की जांच शुरू हो गई है। यह जांच केवल एक ही बार होनी चाहिए। जांच के नाम पर प्रधानों को बार-बार परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अपने कार्यों के बारे में उन्होंने बताया कि जैसे सुल्तानपुर का रेलवे स्टेशन ठीक हुआ है, उसी तरह से कादीपुर में बस अड्डा ठीक होने जा रहा है। कादीपुर में रेलवे टिकट बुकिंग सेंटर चालू हो चुका है। जयसिंहपुर एवं कादीपुर में फायर स्टेशन बिल्डिंग का शिलान्यास हो गया है। जूड़ूपुर के बाद उन्होंने जैतापुर गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का शिलान्यास किया।
मेनका संजय गांधी ने अमेठा, भाई (सराय), चंदईपुर , अलहदादपुर, भांदा, बहरौली, अहिमाने, दूबेपुर, हरदासपुर, मुरलीनगर एवं ढकवा गांव में ग्राम वासियों से संवाद स्थापित किया। वहीं, अपनें संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर जिले की सीमा पर भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।