{"_id":"628110f69d00fb61161a55d6","slug":"menka-gandhi-in-sultanpur-says-my-work-in-is-limited-to-just-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Menka Gandhi in Sultanpur: मेनका गांधी बोलीं, मेरा काम सिर्फ चुनाव तक ही सीमित नहीं, आपके सुख-दुख का सहभागी बनना मकसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Menka Gandhi in Sultanpur: मेनका गांधी बोलीं, मेरा काम सिर्फ चुनाव तक ही सीमित नहीं, आपके सुख-दुख का सहभागी बनना मकसद
Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 May 2022 12:03 AM IST
सार
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने रविवार को सुल्तानपुर में टैबलेट व स्मार्टफोन का जिले में वितरण किया और कहा कि मेरा काम सिर्फ चुनाव तक ही सीमित नहीं है। आपको खुश देखना मेरा मकसद है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मेनका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित टैबलेट व स्मार्टफोन योजना की रविवार को सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि इस योजना से प्रदेश का हर युवा तकनीकी रूप से दक्ष होगा। धनपतगंज के हर्ष महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित करते हुए सांसद ने छात्राओं को इसका उपयोग करके आगे बढ़ने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं के हाथों में टैबलेट व जेब में स्मार्टफोन होगा। सांसद ने कॉलेज में 136 छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया। इसके पहले शहर में अंबे दल की ओर से भीषण गर्मी में जानवरों के लिए की गई पेयजल की व्यवस्था का उन्होंने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर एक पक्षी व जानवरों का आदर करना हिंदू धर्म का आधार है। बहुरावां में किसान कल्याण केंद्र के नवीन भवन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे किसानों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के गंगा वलीपुर, निसासिन, अशरफपुर, गोविंदपुर समेत कई जगह चौपाल में हिस्सा लेते हुए सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने तीन साल की अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वे संसदीय क्षेत्र के हर व्यक्ति को खुश देखना चाहती हैं। सुल्तानपुर के लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
विज्ञापन
सांसद ने कहा कि मेरा काम सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है बल्कि लोगों की तकलीफों में खड़ा होना भी है। शहर में निर्माणाधीन फोरलेन के डिवाइडर की चौड़ाई कम देख सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने ठेकेदार को इसे सुधारने का निर्देश दिया। कहा कि इस पर छायादार पौधे लगाए जाने हैं।
मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि करीब ढाई बजे सांसद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इसके पहले सुबह शहर स्थित आवास पर लोगों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया। सांसद के भ्रमण में विकास शुक्ला, प्रवीण कुमार, रणजीत कुमार, बबिता तिवारी, संदीप समेत कई लोग मौजूद रहे।