{"_id":"5bd6b8a1bdec2269c544b627","slug":"men-molested-lady-near-janeshwar-park-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने युवती पर किए अश्लील कमेंट, विरोध करने पर दी धमकी, ट्विटर पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार युवकों ने युवती पर किए अश्लील कमेंट, विरोध करने पर दी धमकी, ट्विटर पर शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में जनेश्वर पार्क के पास देर शाम घर जा रही युवती से कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने विरोध किया तो कार सवार शोहदे धमकाते हुए फर्राटा भरकर फरार हो गए। पीड़िता द्वारा यूपी पुलिस के ट्विटर पर शिकायत के बाद अधिकारियों ने तत्काल आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई का आदेश दिया।
गोमतीनगर स्थित एक समाचार पत्र की संवाददाता देर शाम अपने घर वापस जा रही थी। रात करीब 9 बजे स्कूटी से वह जनेश्वर पार्क के पास पहुंची ही थी कि तभी पीछे से कार सवार शोहदे तेज रफ्तार से आए। स्कूटी को दो से तीन बार ओवरटेक किया।
इसके बाद कार को स्कूटी के बराबर लगाकर अश्लील कमेंट करने लगे। युवती ने शुरू में कुछ नहीं बोला लेकिन जब शोहदों की हरकतें हद से ज्यादा हो गईं तो उसने विरोध किया। इस पर शोहदे उसे धमकाते हुए फरार हो गए।

पुलिस कर रही है छापेमारी
डेमो
पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने कार्यालय के अधिकारियों को दी। उन्होंने तत्काल पुलिस के सोशल मीडिया साइट पर शिकायत करने को कहा। युवती ने तत्काल ट्विटर पर इस वारदात की शिकायत की जिसमें उसने कार का नंबर भी दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शिकायत की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियाें की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया पर शिकायत की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियाें की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।