फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   memu trains cancelled due to pre non interlocking work

प्री नॉनइंटरलॉकिंग काम के चलते ट्रेनें निरस्त, कई गाड़ियों के बदले गए रूट्स

Thu, 09 Jan 2020 03:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 09 Jan 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
memu trains cancelled due to pre non interlocking work
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग व प्री नॉनइंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है, जोकि 13 जनवरी तक चलेगा। इससे रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ से बाराबंकी के बीच चलने वाली मेमू निरस्त की गई है। जबकि मेल व एक्सप्रेस गाड़ियों के रास्ते बदले गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि 64232/34/71/73 लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी-ऐशबाग मेमू आठ से 13 जनवरी तक निरस्त रहेगी। जबकि 64252 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन मेमू, 64274 लखनऊ जंक्शन-बाराबंकी मेमू, 64275 बाराबंकी-लखनऊ जंक्शन मेमू और 64257 लखनऊ जंक्शन-कानपुर अनवरगंज मेमू 12 जनवरी को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


एलटीटी गोरखपुर एक्सप्रेस 10 से 13 जनवरी तक बदले रूट मानकनगर, चारबाग, मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी। कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस 11 जनवरी को इसी रूट से चलाई जाएगी। नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस 11 जनवरी को, छपरा मथुरा एक्सप्रेस 13 जनवरी को, छपरा फर्रूखाबाद एक्सप्रेस 11 व 12 जनवरी को, फर्रूखाबाद छपरा एक्सप्रेस 12 जनवरी को बदले हुए रूट मानकनगर, चारबाग, मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में रोकी जाएंगी यह गाड़ियां

memu trains cancelled due to pre non interlocking work
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस 11 जनवरी को जंक्शन से 40 मिनट की देरी से रवाना की जाएगी, जबकि 13 जनवरी को एक घंटे रोककर चलाई जाएगी। ऐसे ही लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 13 जनवरी को लखनऊ जंक्शन से 60 मिनट, कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस आठ जनवरी को 70 मिनट रोककर चलाई जाएगी।

अकाल तख्त व डिब्रूगढ़ अमृतसर प्रभावित
पंजाब में साधूगढ़ और सरहिंद रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। जिसके चलते बृहस्पतिवार को पंजाब में सात घंटे ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। कोलकाता से चलकर अमृतसर जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस सरहिंद स्टेशन नहीं जाएगी।

वहीं डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस रास्ते में 110 मिनट रोककर चलाई जाएगी। अजमेर मंडल के अजमेर पालनपुर के बीच दूसरी रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसकी वजह पोरबंदर मुजफ्फरपुर व अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 19 से 24 जनवरी तक अहमदाबाद, आनंद, गोधरा, रतलाम, चंदेरिया, अजमेर के रास्ते गुजारी जाएगी।

प्रभावित होंगी छह ट्रेनें

memu trains cancelled due to pre non interlocking work
प्रतीकात्मक तस्वीर

वहीं पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मुहम्मदाबाद स्टेशन पर बृहस्पतिवार को ट्रैक मेंटीनेंस का काम कराया जाएगा, जिसकी वजह से ब्लॉक लिया गया है। इसलिए 12 जनवरी तक छह ट्रेनें प्रभावित होंगी। अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस नौ से 12 जनवरी के बीच 15 मिनट, अजमेर किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटा, दरभंगा अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 45 मिनट, लोकमान्य तिलक दरभंगा एक्सप्रेस 60 मिनट और छपरा सूरत एक्सप्रेस एक घंटे रोककर चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed