हरदोई के लिए आज से दौड़ेगी मेमू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ और हरदोई रेलखंड पर सोमवार से मेमू का शुभारंभ हो जाएगा। नियमित रूप से मेमू का संचालन मंगलवार से शुरू होगा।
चारबाग स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर पूर्वाह्न 11:30 बजे रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी मेमू का उद्घाटन करेंगे। यह मेमू 95 मिनट में लखनऊ और हरदोई के बीच का सफर पूरा करेगी।
मेमू ट्रेन नंबर 64221 शुक्रवार
को छोड़कर रोजाना शाम 7:15 बजे लखनऊ से चलेगी जो हरदोई में रात 9:50 पर
पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64222 हरदोई से सुबह 8:10 बजे चलकर
पूर्वाह्न 10:45 बजे लखनऊ आएगी।
इस मेमू में आठ डिब्बे होंगे, जिससे शाम को
लखनऊ से वापस जाने एवं सुबह हरदोई से आने वाले यात्रियों को सुविधा
मिलेगी।