फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   memory can become better like this

इस तरह बेहतर हो सकती है आपकी भी याददाशत

Wed, 14 Oct 2015 02:47 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 02:47 PM IST
विज्ञापन
memory can become better like this

हमारे दिमाग तक सूचनाएं कई जटिल कोड की शक्ल में पहुंचती हैं। इन कोडों को स्थाई स्मृति में संग्रहित करने के लिए दिमाग को जटिल गणनाओं से गुजरना होता है। लेकिन इस प्रक्रिया में बहुत सारी सूचनाएं संग्रह नहीं हो पाती और हम चीजों को याद करने पर भी रिकॉल नहीं कर पाते।

विज्ञापन


ये बातें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके मेमोरी गुरू वीरेंद्र मेहता ने मंगलवार को एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय मेमोरी एनहान्समेंट कार्यशाला में कहीं।
विज्ञापन


एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल एंड एप्लाईड साइंस की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में उन्होंने कहा कि यदि इन सूचनाओं को सरलीकृत किया जा सके तो याद रखने में परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

याद रखने के वैज्ञानिक तरीके बताए

memory can become better like this

वीरेंद्र मेहता ने छात्र-छात्राओं को याद्दाश्त बेहतर करने के लिए वैज्ञानिक तरीके सिखाए। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को पेज नंबर सहित पूरी तरह कंठस्थ करने के लिए मशहूर वीरेंद्र मेहता ने छात्रों को 30 सेकंड में 25 शब्द याद करने के लिए कहा जिसे वह नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने उसे वैज्ञानिक तकनीक से करके दिखाया।

कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न विभागों के अध्यक्ष सहित एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल एंड एप्लाईड साइंस की निदेशिका मंजू अग्रवाल, सहित पूजा वर्मा, कुमकुम रे, आशुतोष चौबे, दीप्ति पांडे राना उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed