फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Memorial scam: Questioning of former minister Babu Singh Kushwaha, Vigilance has questioned Naseemuddin

स्मारक घोटाले : पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा से पूछताछ, नसीमुद्दीन से पूछताछ कर चुकी है विजिलेंस

Fri, 13 Aug 2021 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 13 Aug 2021 07:45 PM IST
सार

बसपा सरकार में लखनऊ और नोएडा में कई स्मारक बनाए गए थे। इसमें करीब 1500 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है। उस समय बाबू सिंह कुशवाहा प्रदेश सरकार में भूतत्व एवं खनन मंत्री थे।

विज्ञापन
Memorial scam: Questioning of former minister Babu Singh Kushwaha, Vigilance has questioned Naseemuddin
बाबू सिंह कुशवाहा

विस्तार

मायावती शासनकाल में हुए स्मारक घोटाले में प्रदेश की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा से घंटे पूछताछ की है। इससे पहले मायावती सरकार में लोक निर्माण मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्द्की से भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक मायावती सरकार में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे दोनों नेताओं से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर संबंधित अधिकारियों से भी जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


बता दें कि बसपा सरकार में वर्ष 2007-12 के दौरान लखनऊ और नोएडा में कई स्मारक बनाए गए थे। इसमें करीब 1500 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। जिसकी जांच विजिलेंस कर रही है। उस समय बाबू सिंह कुशवाहा प्रदेश सरकार में भूतत्व एवं खनन मंत्री थे। बाबू सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बतौर मंत्री स्मारक का काम पूरा होने के पहले ही करोड़ों रुपये का भुगतान कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उनपर यह भी आरोप है कि उन्होंने मानक से काफी अधिक दर पर टेंडर स्वीकृत किया था।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में स्मारक निर्माण के लिए टेंडर जारी करने और भुगतान से संबंधित फाइलों में भी भारी गड़बडियां मिली थी। इस प्रकरण की जांच कर रही विजिलेंस टीम ने इसी कड़ी में बाबू सिंह से पूछताथ की है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में विजिलेंस टीम को कई तथ्यों का जानकारी मिली है। इसी कड़ी में पिछले महीने विजिलेंस टीम ने तत्कालीन लोकनिर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी से भी पूछताछ की है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बयानों के आधार पर स्मारक निर्माण से संबंधित कई अधिकारियों से भी जल्द ही पूछताछ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed